प्रदेश में मेरठ समेत इन जिलों को पूरे सप्ताह भीषण गर्मी का करना पड़ेगा सामना
मेरठ। यूपी में मेरठ और आसपास के जिलों में अभी गर्मी से आराम नहीं मिली है। पूरे सप्ताह तक लोगों को भयानक गर्मी का सामना करना पड़ेगा। प्री मानसून की बारिश के बाद काफी गर्मी पड़ रही है। मई माह में 22 और 23 मई को मेरठ और आसपास के जिलों में 41 मिमी बारिश …
मेरठ। यूपी में मेरठ और आसपास के जिलों में अभी गर्मी से आराम नहीं मिली है। पूरे सप्ताह तक लोगों को भयानक गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
प्री मानसून की बारिश के बाद काफी गर्मी पड़ रही है। मई माह में 22 और 23 मई को मेरठ और आसपास के जिलों में 41 मिमी बारिश हुई। मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, हापड़ और बागपत व बिजनौर में बारिश का भी लोगों को सामना करना पड़ा। लेकिन अब एक सप्ताह बाद उमस भरी गर्मी लोगों का बेहाल है।
जुलाई जैसी गर्मी मई माह में
एक सप्ताह के अंदर वेस्ट यूपी का मौसम दो बार बदल चुका है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है की वेस्ट यूपी में अभी मानसून आने में करीब तीन सप्ताह का समय लगेगा। बारिश के बाद समय जुलाई माह जैसी गर्मी पड़ रही है।
पढ़ें-बाराबंकी: अज्ञात वाहन की चपेट में आये युवक की हुई दर्दनाक मौत, एक घायल
