कमलनाथ पंचायत चुनाव छोड़कर भागे- विष्णुदत्त शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पंचायत चुनाव छोड़ कर भाग गए। शर्मा ने आज यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुना। इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा में कहा …

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पंचायत चुनाव छोड़ कर भाग गए। शर्मा ने आज यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक बूथ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुना।

इसके बाद उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि 23 हज़ार पंचायतें जहां 70 फीसदी आबादी गांवों में रहती है। वहां कमलनाथ पंचायत छोड़ने जैसी बात कर रहे हैं। वे पंचायत चुनाव छोड़कर भाग गए। वहीं नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी महापौर प्रत्याशी के संदर्भ में शर्मा ने कहा कि महापौर और विकास एक दूसरे के प्रतिरुप हैं।

पार्टी का कोई ऐसा कार्यकर्ता जिसकी जनता के बीच और हर बूथ पर कार्यकर्ताओं के बीच कनेक्टिविटी हो। ऐसे कार्यकर्ता के बारे में पार्टी का नेतृत्व मिलकर तय करेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव में ऐसा नेतृत्व उभर कर आएगा, जिसकी लोकतंत्र को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका हो।

इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर: टायर गोदाम में उठी आग की लपटे, 5KM तक फैला धुआं, लोगों को सांस लेने में हो रही परेशानी

संबंधित समाचार