अयोध्या: किसान का बेटा बना वरिष्ठ प्राविधिक सहायक, गांव में फैला खुशी का माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या/ अमृत विचार। यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन 2020 का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही अमानीगंज विकासखंड के रामपट्टी पूरे मंशा मिश्र गांव में खुशी का माहौल है। यहां के रहने वाले किसान इंद्रेश पांडेय व मीरा पांडेय के छोटे बेटे शुभम पांडेय ने पीसीएस परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर पिता के …

अयोध्या/ अमृत विचार। यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन 2020 का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही अमानीगंज विकासखंड के रामपट्टी पूरे मंशा मिश्र गांव में खुशी का माहौल है। यहां के रहने वाले किसान इंद्रेश पांडेय व मीरा पांडेय के छोटे बेटे शुभम पांडेय ने पीसीएस परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त कर पिता के सपनों को साकार कर दिखाया है। उनका चयन वरिष्ठ प्राविधिक सहायक के पद पर हुआ है, जिसके बाद पूरे गांव में खुशी का माहौल है।

अमानीगंज विकासखंड के राय पट्टी गांव के इंद्रेश पांडेय के दो पुत्र है। बड़ा बेटा शिवम एयरफोर्स में अधिकारी है और दूसरे नंबर के शुभम पांडेय। शुभम की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा गांव में ही हुई। उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई उदय इंटरमीडिएट कॉलेज संत नगर नौगंवा से एग्रीकल्चर से पूरी की।

बीएससी एजी चंद्रशेखर आजाद यूनिवर्सिटी आफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी कानपुर से करने के बाद एमएससी की पढ़ाई डॉ. राजेंद्र प्रसाद सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पूसा समस्तीपुर बिहार से पूरी की। इसके बाद उन्होंने एसआरबी नेट क्वालीफाई करने के बाद यूपी पीसीएस कंबाइंड एग्रीकल्चर सर्विस एग्जाम को पहले ही प्रयास में पास कर दिखाया। शुभम आल यूपी रैंकिंग में 137 स्थान पर रहे।

पढ़ें-सीतापुर अनाज घोटाला : अफसरों ने खंगाले दस्तावेज, कई और जिम्मेदारों की भूमिका संदिग्ध

संबंधित समाचार