बरेली: एक दिन पहले लापता हुए युवक का खेत में पड़ा मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज
बरेली, अमृत विचार। बरेली में आंवला तहसील क्षेत्र के रायपुर गांव में एक दिन पहले लापता हुए युवक का रविवार को गांव के ही एक खेत में शव पड़ा मिला। घर वालों ने हत्या की आंशका जताकर गांव के ही 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि सोनू …
बरेली, अमृत विचार। बरेली में आंवला तहसील क्षेत्र के रायपुर गांव में एक दिन पहले लापता हुए युवक का रविवार को गांव के ही एक खेत में शव पड़ा मिला। घर वालों ने हत्या की आंशका जताकर गांव के ही 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि सोनू उर्फ गुड्डू (25) हरियाणा के मानेसर में काम करता था शनिवार को वह गांव घूमने के लिए आया हुआ था। गांव के ही प्रदीप उर्फ नेता ,बंटी और मोहित उसे घर से बाहर टहलने के बहाने ले गए।
कुछ देर के बाद तीनों साथी तो अपने घर पहुंच गए लेकिन देर रात तक सोनू नहीं आया। जिसके बाद सोनू की काफी देर रात तक तलाश की गई लेकिन वह नहीं मिला। वहीं रविवार की सुबह गांव के एक व्यक्ति ने सोनू के परिजनों को खेत में शव पड़े होने की सूचना दी। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजन खेत पर पहुंचे। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों ने रंजिश के चलते लगाया हत्या का आरोप
मृतक के पिता घनश्याम का कहना है कि कुछ समय पहले आरोपियों के पक्ष की एक लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में उनके परिवार के युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया था। जिस बात को लेकर आरोपी पक्ष रंजिश रखता था और उसी के चलते सोनू उर्फ गुड्डू की हत्या को अंजाम दिया गया है।
इसे भी पढ़ें-बरेली: टायर गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर फायर बिग्रेड की 4 गाड़ियां मौजूद
