मुरादाबाद: 200 जायरीनों को दिया गया हज का प्रशिक्षण
मुरादाबाद, अमृत विचार। रविवार को हजयात्रा पर जाने वाले जायरीनों को अल्पसंख्यक विभाग की ओर से आयोजित शिविर में हज ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण 31 मई तक दिया जाएगा। अल्पसंख्यक विभाग द्वारा जनपद के 11 स्थानों पर हजयात्रा पर जाने वाले जायरीनों को प्रशिक्षण देने के लिए शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों …
मुरादाबाद, अमृत विचार। रविवार को हजयात्रा पर जाने वाले जायरीनों को अल्पसंख्यक विभाग की ओर से आयोजित शिविर में हज ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण 31 मई तक दिया जाएगा।
अल्पसंख्यक विभाग द्वारा जनपद के 11 स्थानों पर हजयात्रा पर जाने वाले जायरीनों को प्रशिक्षण देने के लिए शिविर लगाए गए हैं। इन शिविरों में 28 से 31 मई तक जायरीनों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रविवार को शहर के मोहल्ला पीरगेब स्थित मदरसा जामिया सिद्दिकिया में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में हज ट्रेनर खुसरो फैसल उर्फ राजा ने प्रशिक्षण में सभी जायरीनों को हज के अरकान बताए।
शिविर में 200 जायरीनों को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 2 जून को रामपुर रोड एकता विहार स्थित मदरसा इमदादिया में हज पर जाने वाले जायरीनों का टीकाकरण किया जायेगा और हज किट वितरित की जायेगी।
ये भी पढे़ं:- मुरादाबाद: गर्भवतियों के लिए वरदान बन रहा पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान
