बहराइच: अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
बहराइच। जिले के कटहा मरौचा गांव निवासी गर्भवती महिला को रविवार को प्रसव के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां काफी देर बाद बाद महिला का इलाज शुरू किया गया। कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। फखरपुर थाना क्षेत्र के कटहा …
बहराइच। जिले के कटहा मरौचा गांव निवासी गर्भवती महिला को रविवार को प्रसव के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां काफी देर बाद बाद महिला का इलाज शुरू किया गया। कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के कटहा मरौचा गांव निवासी रवीना (28) पत्नी इरफान गर्भवती थी। रविवार को पेट में दर्द होने पर परिवार के लोग महिला को जिला अस्पताल लाए। गर्भवती महिला को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। लेकिन काफी देर तक महिला का इलाज करने कोई चिकित्सक नहीं पहुंचा। काफी देर बाद एक डॉक्टर गर्भवती महिला का इलाज करने पहुंची।
लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। परिवार के लोगों ने महिला के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया, लेकिन वहां कोई सुनने वाला नहीं था। इस पर सभी शव लेकर घर चले गए। इस मामले में सीएमएस डॉ एमएम त्रिपाठी को फोन लगाया गया, उनके मोबाइल पर घंटी बजती रही। उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
यह भी पढ़ें:-काशीपुर: गर्भवती महिला की मौत के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार
