बिजनौर: आरक्षित टिकट की अवैध बिक्री के आरोप में एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। आरपीएफ ने व्यक्तिगत यूजर आईडी का प्रयोग करके अनाधिकृत रूप से आरक्षित टिकट बेचने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) मुरादाबाद सुधीर सिंह के संयुक्त निर्देशन व वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल मनोज कुमार के …

बिजनौर, अमृत विचार। आरपीएफ ने व्यक्तिगत यूजर आईडी का प्रयोग करके अनाधिकृत रूप से आरक्षित टिकट बेचने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मुरादाबाद मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) मुरादाबाद सुधीर सिंह के संयुक्त निर्देशन व वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल मनोज कुमार के नेतृत्व में ऑपरेशन उपलब्ध चलाया जा रहा है। इसके तहत अवैध रूप से आनलाइन टिकट बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आरपीएफ ने यशवीर सिंह उर्फ बंटी निवासी ग्राम अब्दुल फजलपुर बनी थाना रायपुर सादात जिला बिजनौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी रेलवे के आरक्षित ई-टिकट को व्यक्तिगत यूजर आईडी से बनाकर ग्राहकों को टिकट मूल्य के अतिरिक्त प्रति टिकट 150-200 रुपये लेकर बेचता था।

सड़क किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

नजीबाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम फजलपुर तबेला में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान नहीं हो पाई है। रविवार को स्थानीय पुलिस को सूचना मिली की ग्राम फजलपुर तबेला में सड़क किनारे 65 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने बताया कि एक व्यक्ति गांव में घूमता देखा गया था और वह बीमार भी लग रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: खेत में गुलदार देख दो भाइयों के उड़े होश, लोगों में दहशत

संबंधित समाचार