BJP कार्यसमिति की बैठक में बोले उप मुख्यमंत्री- मोदी ने देश को बुलंदियों पर पहुंचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले आठ सालों में देश को बुलंदियों पर पहुंचाया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि 2014 से पहले देश का नाम कैसा था, उसकी साख कैसी थी …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले आठ सालों में देश को बुलंदियों पर पहुंचाया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रदेश कार्यसमिति को संबोधित करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि 2014 से पहले देश का नाम कैसा था, उसकी साख कैसी थी यह किसी से छिपा नहीं है। मोदी ने पिछले आठ वर्षों में देश को बुलंदियों पर पहुंचाया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि बताते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव फिर से मोदी सरकार बनवाने में जुटने का आहृवान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को चलाने वाले परिवार ने गांधी का नाम तो ले लिया लेकिन उनका आचरण और कार्यों से सीख नहीं ली। श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीन दयाल उपाध्याय के संकल्पों को चरितार्थ करते हुए हमारी सरकार ने न केवल कश्मीर से धारा 370 व 35ए को खत्म किया बल्कि गरीब कल्याण की दिशा में अप्रतिम कार्य किए हैं।

गरीब की झोपड़ी को पक्के मकान में बदला, मुफ्त बिजली कनेक्शन, मुफ्त राशन, इलाज के लिए आयुष्मान भारत का कवच, शौचालय, मुफ्त गैस कनेक्शन देने का काम भाजपा नीत केंद्र और राज्य की सरकार ने किया है। हमारे शासन में गरीब कल्याण की बातें कागजो में नहीं बल्कि धरातल पर उतारी गई।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो सबसे पहले जो लक्ष्य हमने तय किया वह कानून का राज स्थापित करने का था। यह बहुत बड़ी चुनौती थी, सबको पता है कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में कैसी शासन व्यवस्था थी। गुंडे, माफिया सरकार का हिस्सा थे न्याय की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। हमने सख्ती से कानून का राज स्थापित किया। गरीबों, महिलाओं, युवाओं को उनका हक दिलाया।

यह भी पढ़ें:-BJP कार्यसमिति बैठक: CM Yogi बोलें “पहले उत्तर प्रदेश पिछड़ा प्रदेश के रूप में जाना जाता था, आज उत्तम प्रदेश बन कर अग्रणी भूमिका में नज़र आ रहा हैं”

संबंधित समाचार