बरेली: बिजली चोरी करके मकान निर्माण करने वाला पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। एक युवक चोरी की बिजली से मकान का निर्माण करा रहा था। जिसकी शिकायत किसी ने लखनऊ में बिजली विभाग में की। लखनऊ से अधिकारियों के पास कॉल पहुंची तो एसडीओ ने अपनी टीम के साथ दबिश दी। जिसमें बिजली चोरी की शिकायत सही पाई गई। टीम ने मौके पर वीडियोग्राफी कराकर …

अमृत विचार, बरेली। एक युवक चोरी की बिजली से मकान का निर्माण करा रहा था। जिसकी शिकायत किसी ने लखनऊ में बिजली विभाग में की। लखनऊ से अधिकारियों के पास कॉल पहुंची तो एसडीओ ने अपनी टीम के साथ दबिश दी। जिसमें बिजली चोरी की शिकायत सही पाई गई। टीम ने मौके पर वीडियोग्राफी कराकर संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

लाइन लॉस कम करने बिजली विभाग के अधिकारी लगातार अभियान चला रहे हैं, फिर भी बिजली चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को नवादा शेखान में चोरी की बिजली से चल रहे एक ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन पकड़ा गया था। अब एक मकान के निर्माण के लिए बिजली चोरी की जा रही थी।

कुतुबखाना उपकेन्द्र के अंतर्गत आने वाले बमनपुरी में एक युवक अपने मकान निर्माण के लिए बिजली चोरी कर रहा था। इस चोरी की किसी ने 1912 पर कॉल करके सूचना दी। जिसके बाद उपखंड अधिकारी गौरव शर्मा ने टीम के साथ दबिश दी। इस दौरान टीम को महेंद्र कुमार रस्तोगी पुत्र ब्रह्मस्वरूप रस्तोगी के निर्माणाधीन मकान में बिजली चोरी होते हुए मौके पर मिली।

ये भी पढ़ें- बरेली: टायर गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर फायर बिग्रेड की 4 गाड़ियां मौजूद

संबंधित समाचार