बरेली: छह साल से बीएसए दफ्तर के चक्कर काट रहे 175 शिक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। बेसिक शिक्षा के तहत चयनित शिक्षकों को करीब छह साल बाद भी उनके मूल दस्तावेज नहीं मिले हैं। दस्तावेज नहीं मिलने के कारण कार्यरत शिक्षकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय कार्यालय के बाबू हो या अधिकारी शिक्षकों को दस्तावेज दिलाने के बजाए चक्कर काटने को मजबूर करते …

अमृत विचार, बरेली। बेसिक शिक्षा के तहत चयनित शिक्षकों को करीब छह साल बाद भी उनके मूल दस्तावेज नहीं मिले हैं। दस्तावेज नहीं मिलने के कारण कार्यरत शिक्षकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय कार्यालय के बाबू हो या अधिकारी शिक्षकों को दस्तावेज दिलाने के बजाए चक्कर काटने को मजबूर करते हैं। अधिकारियों का कहना है कि जो शिक्षक पहुंच रहे हैं उन्हें उनके दस्तावेज दिए जा रहे हैं।

शिक्षकों को परेशान करते हैं अधिकारी
अपने दस्तावेज वापस लेने के लिए शिक्षकों ने कई पर लिखित पत्र देकर वापस दिलाने की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि अधिकारी और पटल बाबू से बात करने पर वह हर बार कोई ने कोई बहाना बना कर लौटा देते हैं। 2016 में 300 शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी, नियुक्ति के दौरान दस्तावेजों के सत्यापन के लिए उनके मूल दस्तावेज मांगे गए थे। उम्मीद थी की सत्यापन होने के बाद कुछ महीनों में ही उनके दस्तावेज लौटा दिए जाएंगे, लेकिन वर्षों बाद भी अभी तक 175 शिक्षकों के दस्तावेज नही लौटाए गए हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: भ्रष्टाचार पर सवाल, 15 साल से एक ही विभाग में जमे 25 बाबू

 

संबंधित समाचार