बरेली: पांच साल से सड़क निर्माण पूरा होने की राह ताक रहे लोग
अमृत विचार, बरेली। पिछले पांच साल से संजय नगर के व्यापारी व स्थानीय लोग सड़क निर्माण कार्य पूरा होने की बाट जोह रहे हैं। होली से पहले छह माह तक रोड निर्माण का कार्य हुआ था। इसके बाद बंद हो गया। अब तीन दिन से कार्य फिर शुरू हो गया है, लेकिन व्यापारियों को डर …
अमृत विचार, बरेली। पिछले पांच साल से संजय नगर के व्यापारी व स्थानीय लोग सड़क निर्माण कार्य पूरा होने की बाट जोह रहे हैं। होली से पहले छह माह तक रोड निर्माण का कार्य हुआ था। इसके बाद बंद हो गया। अब तीन दिन से कार्य फिर शुरू हो गया है, लेकिन व्यापारियों को डर है कि पूर्व की भांति दोबारा कार्य बंद न हो जाए। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। साथ ही हल्की बारिश में जलभराव हो जाता है। इस वजह से दुकानों पर ग्राहक नहीं आते हैं। दुकानदारों के समक्ष रोटी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।
संजय नगर की एक किलोमीटर की सड़क का निर्माण पांच साल में भी पूरा नहीं हो पाया है। ठेकेदार काम छोड़कर चला जाता है तो कभी कोई अन्य कारण से कार्य बंद हो जाता है। इसका खामियाजा स्थानीय दुकानदार, लोग व राहगीरों को उठाना पड़ता है। क्षतिग्रस्त सड़क पर पड़ी गिट्टी जब वाहन के टायर के नीचे से निकलकर दुकानदार की ओर आती है तो वह घायल हो जाते हैं। कई बार दोपहिया, ई-रिक्शा पलट चुके हैं। पाल मेरिज होम के सामने सड़क निर्माण न होने के कारण दुकानदार हाथ पर हाथ रखकर बैठने को मजबूर हैं। वहीं दूसरी ओर नाला भी खुला पड़ा है, जो कि दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है।
मुकेश शाक्य, सहायक अभियंता नगर निगम-
मार्ग निर्माण के लिए धन की दूसरी किश्त आना बाकी है। धन स्वीकृति कराने को प्रयास चल रहा है।
ये भी पढ़ें- बरेली: भ्रष्टाचार पर सवाल, 15 साल से एक ही विभाग में जमे 25 बाबू
