सीतापुर: पूर्व प्रधान की दबंगों ने पीट-पीटकर की हत्या, चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। महोली थाना क्षेत्र से एक हत्या का मामला सामने आया है। अपने मामा के घर गए पूर्व प्रधान की दबंगों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अढौरी गांव निवासी राजीव अपने मामा बसंत पाण्डे  के घर देवरिया ग‌ए थे। गाड़ी दरवाजे …

सीतापुर। महोली थाना क्षेत्र से एक हत्या का मामला सामने आया है। अपने मामा के घर गए पूर्व प्रधान की दबंगों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

अढौरी गांव निवासी राजीव अपने मामा बसंत पाण्डे  के घर देवरिया ग‌ए थे। गाड़ी दरवाजे पर खड़ी करके भीतर चले गए तभी मृतक के मामा के पड़ोसियों ने एक बारगी लाठी डंडे व कुदाल से राजीव के ऊपर हमला कर दिया भांजे को बचाने पहुंचे मामा को पीट दिया।

वादी योगेन्द्र प्रकाश मिश्र ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उनके बेटे को गांव के ही विमल किशोर व रामू पुत्र गण श्री पाल, कान्हा पुत्र सुशील कुमार धीरू लगूं पट्टू गुज्जर आदि ने मिलकर जान लेवा हमला कर दिया। उन्होंने बताया मारपीट की खबर पाकर हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा राजीव वहां पर बेहोश पड़ा था।

मृतक के पिता का आरोप है कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे और राजीव को इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे तभी बदमाशों ने उनका लाइसेंसी रिवॉल्वर व 25 हजार रुपए नगद छीन कर फरार हो गए। जिसमें इलाज के दौरान राजीव की मौत हो गई है।

पढ़ें- सिद्धू मूसेवाला की हत्या के पीछे किसका हाथ? सामने आया बड़ा सच

संबंधित समाचार