हरदोई: असलहा दिखाकर बदमाशों ने की युवती से दिनदहाड़े लूट
हरदोई। राजस्थान से वापस लौट रही युवती के साथ तमंचा दिखाते हुए दिनदहाड़े लूट की वारदात करने वाले लुटेरों ने लॉ एंड आर्डर की धज्जियां उड़ा कर रख दी। हालांकि इस बारे में इलाकाई पुलिस का कहना है कि लूट नहीं, बल्कि टप्पेबाजी की गई। बताते है कि टड़ियावां थाने के गौराडांडा निवासी मोहन सक्सेना …
हरदोई। राजस्थान से वापस लौट रही युवती के साथ तमंचा दिखाते हुए दिनदहाड़े लूट की वारदात करने वाले लुटेरों ने लॉ एंड आर्डर की धज्जियां उड़ा कर रख दी। हालांकि इस बारे में इलाकाई पुलिस का कहना है कि लूट नहीं, बल्कि टप्पेबाजी की गई। बताते है कि टड़ियावां थाने के गौराडांडा निवासी मोहन सक्सेना की पुत्री मोहिनी अपने पति पृथ्वीराज के साथ राजस्थान में रह रही थी।
मोहिनी राजस्थान से रोडवेज बस पर सवार हो कर सोमवार की सुबह यहां पहुंची। उसके साथ एक मासूम बच्चा भी था। मोहिनी रोडवेज बस अड्डे से आटो पर सवार हो कर गौराडांडा के लिए रवाना हुई। इसी बीच जिंदपीर चौराहे पर दो युवक उसी आटो पर सवार हो गए। गौराडांडा में मेडिकल कालेज आने पर मोहिनी ने आटो रुकवाना चाहा, लेकिन ड्राइवर ने नहीं सुनी।
इसके बाद आटो को सिकरोहरी पुल के आगे सोहासा गांव जाने वाले रास्ते पर ले जाया गया। जहां उन दोनों युवकों ने सन्नाटे में मोहिनी के तमंचा लगा दिया। इसके बाद उसका पर्स जिसमें आठ हज़ार की नगदी,सोने की चैन, पैरों की पायल और मोबाइल था, लुटेरे वही पर्स लूट कर फरार हो गए। इस बारे में टड़ियावां एसएचओ राजदेव मिश्रा का कहना है कि मामला लूट का नहीं बल्कि टप्पेबाज़ी का है। तहरीर आते ही आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: दुकान में दबंगों ने तोड़फोड़ कर की लाखों की लूट, मुकदमा दर्ज
