हरदोई: पेट्रोल पम्प के सेल्समैन की गोली लगने से मौत, परिजनों में कोहराम
हरदोई। बिल्हौर-कटरा हाई-वे पर एक पेट्रोल पम्प के सेल्समैन की रविवार की रात अचानक गोली लगने से मौत हो गई। खून से लथ-पथ सेल्समैन केबिन में पड़ा हुआ पाया गया। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पेट्रोल पम्प उन्नाव ज़िले में आता है। वही की पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम …
हरदोई। बिल्हौर-कटरा हाई-वे पर एक पेट्रोल पम्प के सेल्समैन की रविवार की रात अचानक गोली लगने से मौत हो गई। खून से लथ-पथ सेल्समैन केबिन में पड़ा हुआ पाया गया। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। पेट्रोल पम्प उन्नाव ज़िले में आता है। वही की पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले कर उसका पोस्टमार्टम कराया है।
बताते हैं कि कछौना थाने के धंधार गांव निवासी 30 वर्षीय शुभम मिश्रा पुत्र मुन्ना मिश्रा बिल्हौर-कटरा हाई-वे पर उन्नाव की सीमा पर अटवारा चकोला में रामरतन फीलिंग सेंटर पर सेल्समैन था। वहीं बांगरमऊ कोतवाली के मीरापुर निवासी छोटेलाल पुत्र भूरेलाल गनमैन था। रविवार की रात लगभग 10 बजे पेट्रोल पम्प के केबिन से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। गोली की आवाज सुनते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। केबिन में देखा गया, जहां शुभम खून से लथ-पथ पड़ा हुआ था।
आनन-फानन में उसे एम्बुलेंस से सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया,जहां उसने दम तोड़ दिया।इसका पता होते ही सेल्समैन शुभम के गांव में कोहराम मच गया। बताया गया है कि शुभम क शादी एक साल पहले ही हुई थी। सेल्समैन के गोली लगने की गहराई से जांच-पड़ताल की जा रही है। उन्नाव पुलिस ने बड़े दावे के साथ बताया है कि जल्द ही सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: पेट्रोल पंप मालिक से 2.80 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
