मुरादाबाद: अपमिश्रित और कच्ची शराब के साथ 13 आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस पुलिस ने अपमिश्रित कच्ची शराब बनाने व बेचने वाले दो आरोपियों को 65 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से यूरिया, भट्ठी, लहन और कच्ची शराब बरामद की है। एसपी सिटी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अवैध शराब और …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस पुलिस ने अपमिश्रित कच्ची शराब बनाने व बेचने वाले दो आरोपियों को 65 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से यूरिया, भट्ठी, लहन और कच्ची शराब बरामद की है। एसपी सिटी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि अवैध शराब और मादक पदार्थों के अवैध धंधों को रोकने के लिए अलग से टीम गठित की जाएगी। इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

प्रेस वार्ता में एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि एसएसपी के निर्देशन में अपराध की रोकथाम और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार की रात सीओ सिविल लाइंस आशुतोष तिवारी के नेतृत्व में सिविल लाइंस पुलिस ने आदर्श कालोनी में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आदर्श कालोनी निवासी अनुराग व शीतल को एक भट्ठी पर अपमिश्रित शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया।

मौके से 10 लीटर अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब, भट्ठी, अपमिश्रित शराब बनाने के उपकरण, लगभग ढाई किलोग्राम यूरिया भी बरामद किया गया। इनके अलावा मझोला थाना क्षेत्र के सूर्य नगर निवासी प्रदीप सैनी, सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक विवादित कुआ निवासी साजन, मझोला के भोला सिंह की मिलक निवासी किशोर, सिविल लाइंस के झांझनपुर निवासी लाखन सिंह, मुगलपुरा के जामा मस्जिद हमसफर शादी हॉल के पास रहने वाले रहीश, नागफनी के बंगला गांव निवासी तेज सिंह, कोतवाली के बारादरी निवासी सिकन्दर, काजीपुरा निवासी अनिल, चक्कर की मिलक निवासी संदीप, बंगला गांव निवासी भीमसेन, सीएल गुप्ता अस्पताल के पास रहने वाले विक्की को अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में शामिल अनुराग और शीतल के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत तीन-तीन मुकदमे दर्ज हैं।

यह सामान किया गया बरामद
10 लीटर अपमिश्रित कच्ची शराब, 55 लीटर कच्ची शराब, शराब बिक्री के 3720 रूपये, 100 लीटर लहन, एक पालीथिन मे लगभग ढाई किलोग्राम यूरिया, अपमिश्रित कच्ची शराब बनाने वाली भट्टी, कनस्तर, प्लास्टिक के पाईप व पतीली।

गिरफ्तार करने वाली टीम
इंस्पेक्टर सिविल लाइंस गजेन्द्र सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम रामपाल सिंह, एसआई सुधाकर मिश्रा, मतीन अहमद, सुशील कुमार, सौरभ त्यागी, महिला उपनिरीक्षक दीपिका मलिक, हेडकांस्टेबल रेखा मिश्रा, कांस्टेबल राहुल राठी व हरेन्द्र सिंह शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: व्यापारी अब बाजार में घूमकर अतिक्रमण हटाने को करेंगे जागरूक

संबंधित समाचार