सीतापुर: रंजिश में पूर्व प्रधान की पीट-पीटकर हत्या, चार गिरफ्तार
महोली/सीतापुर। पुरानी रंजिश में एक पूर्व प्रधान को पीट-पीटकर मार डाला गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। बढ़ते बवाल के बीच पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य की तलाश में पुलिस टीम को लखीमपुर और हरदोई भेजा गया है। महोली कोतवाली क्षेत्र के अढ़ौरी निवासी पूर्वप्रधान राजीव मिश्रा …
महोली/सीतापुर। पुरानी रंजिश में एक पूर्व प्रधान को पीट-पीटकर मार डाला गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। बढ़ते बवाल के बीच पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि अन्य की तलाश में पुलिस टीम को लखीमपुर और हरदोई भेजा गया है। महोली कोतवाली क्षेत्र के अढ़ौरी निवासी पूर्वप्रधान राजीव मिश्रा अपने मामा बसंत लाल पाण्डेय से मिलने रविवार को उनके गांवदेवरिया गए थे।
बताते हैं कि उसी गांव के निवासी अश्वनी और उसके करीबियों सेचुनावी हार-जीत को लेकर रंजिश चली आ रही थी। ऐसे में जब विपक्षियों कोपता चला तो पूर्व प्रधान की घेराबंदी शुरू हो गई। इस बात की भनक पूर्व प्रधान और उसके परिवार को नहीं लगी। रविवार शाम जब पूर्व प्रधान राजीव बाइक से अपने घरकी ओर निकला तो उसे गांव के बाहर घेर लिया गया।
आरोप है कि अश्वनी विकास कान्हा रामप्रकाश विमल किशोर सहित एक दर्जन से अधिक लोगों ने गाली गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी। आवाज सुनकर राजीव के मामा और परिवार के अन्य लोग आगए। जो मिला उसे दबंगई का शिकार होना पड़ा। बढ़ते बवाल के बीच जानलेवा हमले में बुरी तरह से घायल राजीव को मरा समझकर विपक्षी भाग निकले। किसी तरह सेपीड़ित पक्ष पूर्व प्रधान को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन हालतमें सुधार नहीं हुआ।
शरीर के सभी हिस्सों में आई गंभीर चोटों के कारण चिकित्सकों ने पूर्व प्रधान राजीव मिश्रा को लखनऊ ले जाने की सलाह दी। लखनऊ में इलाज शुरू होते ही 44 वर्षीय राजीव मिश्रा की मौत हो गई। राजीव मिश्रा के पिता योगेन्द्र प्रकाश मिश्रा की मानें तो विपक्षी चुनावी रंजिश को लेकर अदावत रखते थे बीते तीन माह पूर्व भी उन लोगों से झगड़ा हुआ था। लेकिन विपक्षियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
हाल फिलहाल इन्हीं दावों और आरोपों के बीच राजीव के पिता योगेन्द्र प्रकाश मिश्रा की तहरीर पर विकास कान्हा रामप्रकाश विमल मोहित रामनरेश बट्टू गुर्जर नंगू अश्वनी पर जानलेवा हमला हत्या लूटपाट सहित अन्यधाराओं में केस दर्ज किया गया है। सीओ सदर अमन सिंह का कहना है वारदात मेंशामिल आरोपी रामू धीरू कान्हा बट्टू को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाशमें पुलिस टीमें भेजी गई हैं। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों गांव में पुलिस बल तैनात है।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: संदिग्ध परिस्थितियों में लिपिक की मौत, मृतक की पत्नी ने भाजपा नेता पर लगाया हत्या का आरोप, केस दर्ज
