बरेली: सीएमओ कार्यालय में आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
अमृत विचार,बरेली। मानदेय नहीं मिलने से नाराज आशाओं ने सीएमओ कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पैदल मार्च निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक नारेबाजी की। आशाओं ने चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह में उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह काम करना बंद कर देंगी। सीएमओ के आश्वासन पर आशाओं ने काम …
अमृत विचार,बरेली। मानदेय नहीं मिलने से नाराज आशाओं ने सीएमओ कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद पैदल मार्च निकालते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक नारेबाजी की। आशाओं ने चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह में उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह काम करना बंद कर देंगी। सीएमओ के आश्वासन पर आशाओं ने काम शुरू किया।
आशा संगिनी संघ के बैनर तले आशाओं ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में सोमवार को फिर प्रदर्शन किया। नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्वास्थ्य विभाग के अभियानों में काम नहीं करेंगी। आशाओं की मांग है कि कोविड काल का आशा का 24 माह का भुगतान नहीं दिया गया है।
सितंबर 2021 में दस्तक विशेष अभियान का भी भुगतान नहीं किया गया है। मलेरिया, फाइलेरिया डेंगू और कुष्ठ रोग अभियान का भी भुगतान नहीं किया गया है। सीएमओ डा. बलवीर सिंह, एसीएमओ डा. हरपाल सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं को समझाकर शांत कराया। आश्वासन दिया कि शीघ्र बकाया मानदेय मिलेगा, इसके बाद आशा कार्यकर्ता काम करने को राजी हुईं।
ये भी पढ़ें– बरेली के तनुज कुमार ने शहर का नाम किया रोशन , आई.ए.एस. की परीक्षा में अच्छी रैंक की हासिल
