बरेली: सिंचाई कर्मचारियों ने बहिष्कार करके आवाज की बुलंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को जिले से बाहर स्थानांतरण किए जाने के खिलाफ सोमवार को विभाग के सभी नौ खंडों के कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहे। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट के बैनर तले कर्मचारियों ने अपने अपने खंड कार्यालय के बाहर नारेबाजी करके आवाज बुलंद की। संगठन के मंडल अध्यक्ष आशीष गंगवार …

अमृत विचार, बरेली। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को जिले से बाहर स्थानांतरण किए जाने के खिलाफ सोमवार को विभाग के सभी नौ खंडों के कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहे। मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट के बैनर तले कर्मचारियों ने अपने अपने खंड कार्यालय के बाहर नारेबाजी करके आवाज बुलंद की।

संगठन के मंडल अध्यक्ष आशीष गंगवार ने बताया कि सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को जिले से बाहर स्थानांतरण किया जा रहा है। यदि शासन को लगता है कि कर्मचारी कार्य नहीं कर रहा है या भ्रष्टाचार कर रहा है तो उसका पटल बदला जा सकता है। इसके साथ उसे विभाग के ही दूसरे खंड में स्थानांतरण किया सकता है, लेकिन अधिकारी जान बूझकर दूसरे जिले में स्थानांतरण के बाद कर्मचारियों के सामने परिवार चलाने में मुश्किल आएगी। अधिकांश कर्मचारियों ने लोन पर मकान बनवाया है। यदि उनका स्थानांतरण होता है उन्हें दूसरे जिले में कमरा लेकर रहना पड़ेगा। इसके कारण उनकी कमाई का एक मोटा हिस्सा तो इसी में खर्च हो जाएगा।

कार्य बहिष्कार में निर्भय हिंद आजाद, सुनील कुमार सक्सेना, विनीता सक्सेना, अशोक कुमार,अनुज कुमार सिंह, पंकज सक्सेना, राहुल कटियार, दुर्गा, नेहा सक्सेना, फखरुद्दीन, आशीष मिश्रा, इरफान, कमलेंद्र सिंह, अनिल कुमार, सर्वेश कुमार, अंकुर मिश्रा, राम सरन, दिनेश चंद्र, जितेंद्र, हवलदार सिंह, प्रमोद गंगवार, भारत शर्मा आदि शामिल रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली के तनुज कुमार ने शहर का नाम किया रोशन , आई.ए.एस. की परीक्षा में अच्छी रैंक की हासिल

संबंधित समाचार