‘सम्राट पृथ्वीराज’ के प्रमोशन के लिये अक्षय कुमार पहुंचे काशी, मानुषी छिल्लर के साथ बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई/वाराणसी। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी नजर आने वाली हैं। दोनों फिल्म का प्रमोशन करने के लिए सोमवार को बनारस पहुंचे थे। जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने गंगा …

मुंबई/वाराणसी। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर भी नजर आने वाली हैं। दोनों फिल्म का प्रमोशन करने के लिए सोमवार को बनारस पहुंचे थे। जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने गंगा आरती देखी। साथ ही मां गंगा की आरती भी उतारी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इस दौरान उन्होंने गंगा गंगा आरती का इंस्टाग्राम पर फोटो भी डाला है। जिसमें वो पूजा की थाली लिए हुए हैं। साथ ही फोटो का कैप्शन में लिखा है, हर-हर महादेव। सम्राट पृथ्वीराज फिल्म रिलीज होने से पहले ही फिल्म विवादों में फंस गई। करणी सेना ने यशराज स्टूडियो से फिल्म का नाम बदलने की मांग की थी। करणी सेना चाहत थी कि फिल्म का नाम पृथ्वीराज की जगह सम्राट पृथ्वीराज हो।

यशराज स्टूडियो ने करणी सेना की बात मान ली है और फिल्म का नाम बदलने का फैसला कर लिया है। पृथ्वीराज में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य पृथ्वीराज के किरदार में नजर आने वाले हैं। जबकि मानुषी छिल्लर संयोगिता का किरदार निभा रही हैं। यह उनकी डेब्यू फिल्म भी है। ये ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 3 जून, 2022 को हिंदी, तमिल और तेलुगु सहित दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें:-Prithviraj Trailer: अक्षय कुमार स्टारर फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, फैंस जमकर दे रहे रिएक्शन

संबंधित समाचार