बरेली: पत्नी को तलाक दिए बगैर कर ली दूसरी शादी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। महिला को तलाक दिए बगैर ही युवक ने दूसरी शादी कर ली। जब महिला को इसका पता लगा तो उसने एसएसपी से शिकायत कर आरोपी पति व ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना बारादरी की कटरा चांद खा निवासी अंशिका पुत्री गोविंद राम मौर्या ने बताया कि उसकी शादी …

अमृत विचार, बरेली। महिला को तलाक दिए बगैर ही युवक ने दूसरी शादी कर ली। जब महिला को इसका पता लगा तो उसने एसएसपी से शिकायत कर आरोपी पति व ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना बारादरी की कटरा चांद खा निवासी अंशिका पुत्री गोविंद राम मौर्या ने बताया कि उसकी शादी 28 जून 2020 को आंवला के महाराजपुरम कालोनी निवासी ओमपाल मौर्या के बेटे उपदेश मौर्या के साथ हुई थी।

आरोप है कि उपदेश गांव कुलछा की एक युवती से प्रेम करता था। शादी के बाद भी उन लोगों का मिलना जारी रहा। प्रेमिका की खातिर वह उसे पसंद नहीं करता था। शादी के दो महीने बाद उसे घर से निकाल दिया। आरोप है कि 10 दिसंबर को उपदेश ने युवती के साथ शादी कर ली। जबकि उसने अंशिका को तलाक नहीं दिया। मामले में सोमवार को अंशिका ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से शिकायत कर पति व ससुराल वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सावधान! अब लगाएं हेलमेट और न जंप करें रेड लाइट

संबंधित समाचार