आगरा: सीएमओ ने मंकीपॉक्स को लेकर जारी किया अलर्ट, जनता से की यह अपील
आगरा। मंकीपॉक्स को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव ने जनता से अपील की है। उन्होंने कहा है कि इस बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर शीघ्र सरकारी अस्पतालों में सम्पर्क करें। जानवरों के सम्पर्क में आने से बचें। सीएमओ ने जनता से अपील की है कि जिस व्यक्ति में इस बीमारी के …
आगरा। मंकीपॉक्स को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण कुमार श्रीवास्तव ने जनता से अपील की है। उन्होंने कहा है कि इस बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर शीघ्र सरकारी अस्पतालों में सम्पर्क करें। जानवरों के सम्पर्क में आने से बचें।
सीएमओ ने जनता से अपील की है कि जिस व्यक्ति में इस बीमारी के लक्षण दिखाई दे वह तत्काल ही सरकारी अस्पतालों में संपर्क करें और जानवरों के संपर्क में आने से बचें।
उन्होंने इस बीमारी के कई लक्षण भी बताए हैं। उनका साफ कहना है कि इन लक्षणों के आने पर तत्काल ही स्वास्थ्य विभाग में संपर्क करें और अपना और अपने परिवार का बचाव करें।
उन्होंने ने बताया कि प्रदेश सरकार ने मंकी पॉक्स को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। साथ ही सेम्पल कलेक्शन, ट्रान्सपोटेशन एवं एसओपी अनुपालन के आदेश मिल गए हैं।
मंकीपॉक्स किसी भी प्रकार की कोई सम्भावना होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सीय परीक्षण और सलाह लें। सभी सरकारी अस्पतालों में इसका इलाज बिल्कुल मुफ्त है।
मंकीपॉक्स मरीजों में अधिकतर बुखार, चकत्ते, सूजी हुई लिम्फनोड्स (गले में गिल्टी) जैसे लक्षण पाए जाते हैं। इसके लक्षण सामान्यत 2 से 4 सप्ताह में दिखाई देते हैं। कुछ मरीज गम्भीर रूप से भी बीमार हो सकते हैं।
मंकीपॉक्स के लक्षण चेचक या आर्थोपॉक्स वायरस से मिलते जुलते हैं। मंकीपॉक्स चेचक की तुलना में कम संक्रामक है। इसका इन्कयूबेशन पीरियड 7 से 14 दिन का होता है। कभी- कभी 5 से 21 दिन का भी हो सकता है।
पढ़ें- मेक्सिको में मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि, अधिकारी ने ट्वीट कर दी जानकारी
