उन्नाव: गांव के तीन घरों से चोरों ने पार किया लाखों का माल, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के अमोईया गांव में पूर्व प्रधान बूटा सिंह के घर में चोरों ने लाखों के जेवर व नगदी पार कर ले गए। सुबह नींद खुलने पर जब घर के सदस्य छत से नीचे आए तो सारा समान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। पूर्व प्रधान के घर हुई चोरी की चर्चा …

उन्नाव। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के अमोईया गांव में पूर्व प्रधान बूटा सिंह के घर में चोरों ने लाखों के जेवर व नगदी पार कर ले गए। सुबह नींद खुलने पर जब घर के सदस्य छत से नीचे आए तो सारा समान बिखरा देख उनके होश उड़ गए।

पूर्व प्रधान के घर हुई चोरी की चर्चा शुरू हुई तो गांव के साधन सहकारी समिति के सचिव अशोक अवस्थी व अधिवक्ता प्रदीप कुमार सिंह के घरों में भी चोरों के हाथ साफ करने की बात सामने आई। एक ही रात में तीन तीन घरों से हुई लाखों की चोरी की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

सूचना मिलते ही कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय दल बल के साथ गांव पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गए है। सुरागकशी के लिए डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। कोतवाल ने घटना के शीघ्र खुलासे का आश्वासन पीड़ित गृह स्वामियों को दिया है।

पढ़ें- बरेली: किला में बिजली विभाग ने की मॉर्निंग रेड, 21 जगह पकड़ी गई बिजली चोरी

संबंधित समाचार