अयोध्या: एलईडी वाहनों पर दिखेंगे गर्भगृह शिलान्यास के ऐतिहासिक पल, CM योगी के हाथों होगा शिला पूजन
अयोध्या। रामलला के गर्भगृह का शिला पूजन सिर्फ अयोध्यावासी ही नहीं देखेंगे, बल्कि देशभर के रामभक्त भी इसका दीदार कर सकेंगे। इसके लिए शिला पूजन के कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा, ताकि हर कोई अपने आराध्य का दर्शन कर सके। अयोध्या नगर में करीब 12 एलईडी वाहनों पर भी इसका सजीव प्रसारण होगा। मंडलायुक्त …
अयोध्या। रामलला के गर्भगृह का शिला पूजन सिर्फ अयोध्यावासी ही नहीं देखेंगे, बल्कि देशभर के रामभक्त भी इसका दीदार कर सकेंगे। इसके लिए शिला पूजन के कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा, ताकि हर कोई अपने आराध्य का दर्शन कर सके। अयोध्या नगर में करीब 12 एलईडी वाहनों पर भी इसका सजीव प्रसारण होगा।
मंडलायुक्त नवदीप रिनवा, आईजी केपी सिंह, डीएम नितीश कुमार, एसएसप शैलेश कुमार पांडेय आदि द्वारा श्रीराम लला गर्भगृह मंदिर के शिलापूजन सम्बंधित कार्यक्रमों के सजीव प्रसारण हेतु शासन का ध्यान आकृष्ट किया गया था। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चम्पत राय द्वारा भी कार्यक्रम के महत्व को देखते हुये बेहतर प्रचार प्रसार करने हेतु शासन से अनुरोध किया गया था।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी भाग लेंगे। अयोध्या के अलावा बाहर के संत महापुरूषों को भी इस शिला पूजन कार्यक्रम में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा आमंत्रित किया गया है।
इसमें शासन के अनेक अधिकारी भी भाग लेंगे। कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के लिए समस्त कार्य एएनआई व आईडियल कम्युनीकेशन द्वारा किया जायेगा। आम जनमानस के इस कार्यक्रम को देखने के लिए एक दर्जन से ज्यादा एलईडी वाहन भी लगाये जायेंगे तथा इससे सम्बंधित प्रसारण का लिंक भी लोगों को उपलब्ध कराया जायेगा।
पढ़ें- ताज नगरी को मोदी का तोहफा, सात दिसम्बर को करेंगे आगरा मेट्रो का शिलान्यास
