अमरोहा : डिलीवरी के दौरान बिगड़ी हालत तो किया रेफर, प्रसूता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। रहरा थाना क्षेत्र के एक निजी जच्चा बच्चा केंद्र में बच्चें को जन्म देने के बाद महिला की मौत हो गई। उसके परिजनों का आरोप है कि महिला की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे सही इलाज नहीं दिया और उसे मेरठ रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। रहरा थाना क्षेत्र के एक निजी जच्चा बच्चा केंद्र में बच्चें को जन्म देने के बाद महिला की मौत हो गई। उसके परिजनों का आरोप है कि महिला की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने उसे सही इलाज नहीं दिया और उसे मेरठ रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि बच्चा सुरक्षित है।
रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली में जच्चा बच्चा केंद्र मैं यह घटना हुई है। यहां ढकिया खादर निवासी बंटी रविवार को अपनी गर्भवती पत्नी कोमल को लेकर यहां आया था। जहां डॉक्टर ने महिला को भर्ती कर लिया। वही, सोमवार को करीब दो बजे महिला ने बेटे को जन्म दिया। हालत गंभीर होने पर महिला को मेरठ रेफर कर दिया । जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
वही, मृतका के पति बंटी ने बताया कि डिलीवरी होने के बाद स्टाफ ईनाम के ₹551 मांग रहा था, जबकि परिजनों ने ढाई सौ रुपए दे दिए और जमकर कहासुनी हुई। इसके बाद पहले तो डॉक्टर ने महिला को बिल्डिंग तेज होने की बात कही। इस पर महिला की हालत गंभीर होती चली गई। गंभीर हालत देख सोमवार की शाम को डॉक्टर ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। जहां मंगलवार की सुबह महिला ने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने जच्चा बच्चा केंद्र के आगे शव को रखकर किया हंगामा
मेरठ में हुई महिला की मौत के बाद परिजन उसका शव लेकर बुरावली स्थित जच्चा बच्चा केंद्र पर पहुंच गए। जहां उन्होंने शव को रखकर जमकर हंगामा किया। वही, सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
जच्चा बच्चा केंद्र बंद कर डॉक्टर तथा स्टाफ मौके से फरार
वही,महिला की मौत की सूचना मिलते ही स्टार हेल्थ केयर सेंटर एवं जच्चा बच्चा केंद्र पर स्थित डॉक्टर तथा स्टाफ सेंटर को बंद कर मौके से फरार हो गए। सेंटर को बंद देख परिजनों में आक्रोश पनप गया। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास जारी हैं
मामलें में नोडल अधिकारी डा. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मामलें को दिखवाया जा रहा है। रहरा सीएचसी प्रभारी को मौके पर भेजा गया है।
ये भी पढ़ें:- रहे सावधान, शनि वक्री हो रहे हैं, 141 दिनों तक आपकी राशि को करेंगे प्रभावित
