बहराइच: अवैध प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमिका ने की प्रेमी की बेटी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अमृत विचार/बहराइच। मोती पुर के कुड़वा कल्लू गौढ़ी गांव निवासी चार साल मासूम की हत्या प्रेमिका द्वारा की गई थी। पुलिस के मुताबिक शादीशुदा प्रेमी से शादी का इंकार करने पर प्रेमिका ने खौफनाक कदम उठाया। हत्या में साथ देने पर पुलिस ने प्रेमिका के माता पिता को भी आरोपी बनाते हुए सभी के विरुद्ध …
अमृत विचार/बहराइच। मोती पुर के कुड़वा कल्लू गौढ़ी गांव निवासी चार साल मासूम की हत्या प्रेमिका द्वारा की गई थी। पुलिस के मुताबिक शादीशुदा प्रेमी से शादी का इंकार करने पर प्रेमिका ने खौफनाक कदम उठाया। हत्या में साथ देने पर पुलिस ने प्रेमिका के माता पिता को भी आरोपी बनाते हुए सभी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़वा के मजरा कल्लू गौढी निवासी चार साल प्राची की 29 मई को हत्या कर शव उसके ही घर के पीछे फेंक दिया गया था। मासूम के हत्या पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने गांव पहुंचकर एसओजी, सर्विलांस और मोतीपुर पुलिस को खुलासा के निर्देश दिए थे।
पुलिस अधीक्षक ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि गांव निवासी मंजू कुमारी बेटी हरिराम का प्रेम प्रसंग मुकेश के बीच चल रहा था। प्रेम प्रसंग के बीच ही मुकेश ने पूनम से विवाह कर लिया। मुकेश और पूनम के बीच चार साल बेटी प्राची थी। शादीशुदा प्रेमी से विवाह करने के लिए प्रेमिका मंजू दवाब बना रही थी। प्रेमी मुकेश ने विवाह से इंकार कर दिया। इससे प्रेमिका नाराज हो है। साथ ही अंजाम भुगतने की बात कही।
एसपी ने बताया कि 29 मई को घर के सामने खेल रही प्राची को प्रेमिका उठा ले गई। इसके बाद गला दबा दिया। फिर शव को प्लास्टिक के बोरी में भर दिया। माता पिता के आने के बाद घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि इसके बाद रात में ही मुकेश के मकान के निकट मासूम का शव फेंक दिया।
पुलिस जांच में खुलासा होने पर थानाध्यक्ष के साथ पुलिस टीम के विश्वा मित्र, विनय पटेल और महिला आरक्षी शालिनी की टीम ने प्रेमिका मंजू कुमारी, पिता हरी राम और माता ननका देवी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विवाद के बाद सोंची खौफनाक मंजर
पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जेबी यादव ने ने बताया कि प्रेमी मुकेश कुमार और प्रेमिका मंजू कुमारी के बीच दो दिन पूर्व ही शादी करने की बात को लेकर विवाद हुआ था। तभी से प्रेमिका अपने प्रेमी को सबक सिखाने की धमकी देने लगी और खौफनाक मंजर को अंजाम दिया।
पढ़ें-किच्छा: पति ही निकला नवविवाहिता का कातिल, प्रेम प्रसंग के शक में चाकू मारकर की थी हत्या
