बरेली: कंटेनर पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शराब ले जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार
बरेली, अमृत विचार। बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में कंटेनर पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हरियाणा से तस्करी कर शराब लेकर बिहार जा रहे एक कंटेनर को तीन तस्करों समेत पुलिस ने पकड़ लिया। उनके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित शराब बरामद की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर …
बरेली, अमृत विचार। बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में कंटेनर पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हरियाणा से तस्करी कर शराब लेकर बिहार जा रहे एक कंटेनर को तीन तस्करों समेत पुलिस ने पकड़ लिया। उनके पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित शराब बरामद की गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज विश्व देव सिंह सोमवार रात मुखबिर से सूचना मिली की दिल्ली की ओर से आ रही एक कंटेनर में तस्करी कर शराब बिहार ले जाई जा रही है। पुलिस ने हाइवे पर परसाखेडा रोड नंबर 3 के पास घेराबंदी कर एक कार और एक कंटेनर पकड़ लिया। जिसमें प्रतिबंधित शराब लदी हुई है।
पुलिस के द्वारा पूछताछ करने पर शराब तस्करों अपना नाम पवन सिंह निवासी थाना सपाना जिला रेवाड़ी हरियाणा, संदीप निवासी ग्राम चिढ़ाना जिला सोनीपत व सुरेश निवासी ग्राम चिढ़ाना सोनीपत बताया उनके पास खड़े लखनऊ नंबर प्लेट के ट्रक को खुलवा कर देखने पर उसमें 450 पेटी प्लास्टिक बोतल में हरियाणा मार्का की प्रतिबंधित शराब बरामद हुई ।तस्कर शराब की यह खेप हरियाणा से बिहार बेचने के जा रहे थे। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब तीस लाख रुपये बताई जा रही है।
हर राज्य में पहुंचकर करते थे फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल
पकड़े गए तस्करों ने पुलिस को बताया कि वह जिस राज्य में पहुंचते थे वहां पर उसी राज्य की फर्जी नंबर प्लेट लगा लेते थे। ट्रक पकड़ने के दौरान उसने आगे लखनऊ सीरीज़ की नंबर प्लेट लगी थी जबकि पीछे गुजरात की नंबर प्लेट लगी थी,साथ ही पुलिस को तस्करों के पास से हरियाणा व बिहार की दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। साथ ही पुलिस में एक कार को भी कब्जे में ले लिया है जिसमें तब तक बैठकर जा रहे थे।
टीम में यह लोग रहे शामिल
आबकारी निरीक्षक विनय तिवारी, परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज विश्व देव सिंह, दरोगा जावेद अली, हेड कॉन्स्टेबल अनिल कुमार,रुपेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल अनवेश कुमार ,अजय, अमित, दिलीप, संदीप कुमार
मुखबिर की सूचना पर परसाखेडा तीन नंबर रोड के पास से 450 पेटी प्रतिबंध शराब बरामद हुई है। 3 तस्करों को कंटेनर व कार समेत गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ सूसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है—ओपी गौतम, प्रभारी निरीक्षक, सीबीगंज
इसे भी पढ़ें- बरेली: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रैली निकालकर किया लोगों को जागरूक
