हरदोई: घर में घुसकर 30 हजार की नकदी और गहने पार कर ले गए चोर
हरदोई/ बघौली। बेखौफ बदमाशों ने बीती रात दो सगे भाइयों के मकान में धावा बोलते हुए वहां हजारों का माल व जेवर पार कर दिया। इसका पता होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। बताते है कि विक्रम पुरवा मजरा बरौली के राजू व सोनू पुत्र …
हरदोई/ बघौली। बेखौफ बदमाशों ने बीती रात दो सगे भाइयों के मकान में धावा बोलते हुए वहां हजारों का माल व जेवर पार कर दिया। इसका पता होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। बताते है कि विक्रम पुरवा मजरा बरौली के राजू व सोनू पुत्र सूबेदार के मकान थाने से चंद कदमों की दूरी पर है।
बदमाशों ने घर में पीछे से घुसकर निशाना बनाकर अलमारी में रखे 30,000 नगदी सहित एक सोने का हार, चार जोड़ी सोने के झाला, एक जोड़ी मांग बेदी, 2 जोड़ी सोने के टप्स,1 सोने की अंगूठी, दो जोड़ी सोने का माला, 2 जोड़ी चांदी की पायल, 2 जोड़ी चांदी की करधनी व चांदी के कंगन चोरी कर ले गए। सुबह होते ही घर के लोगों ने अलमारी व बक्से का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए।
मौके पर पहुंची इलाकाई पुलिस जांच में जुटी है। वहीं दूसरी तरफ पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओम प्रकाश मिश्रा पुत्र भारत निवासी पांटकुइया मजरा बरौली के मकान में पीछे से घुसे बदमाशों ने सीढ़ी लगाकर छत के ऊपर चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी बीच पेशाब करने गए पूर्व जिला पंचायत ने बदमाशों को छत के ऊपर चढ़ता देख चिल्लाकर कमरे के अंदर घुस के लाइसेंसी राइफल उठाकर पांच राउंड फायर किए।
बदमाश घबराकर वहां से भाग निकले और किसी भी घटना को अंजाम देने में असफल रहे। थाने और चौकी के चंद कदम दूरी पर स्थित गांव में घटनाओं को सुनकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है लोगों के अंदर डर और दहशत फैली हुई है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: अंतर्जनपदीय बाइक चोरी गैंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार
