अयोध्या: अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को नुकसान न हो, व्यापार मंडल ने ईओ व एसएचओ को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोसाईगंज/अयोध्या। नगर पंचायत में अतिक्रमण की कार्रवाई को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने ईओ आलोक कुमार मिश्र व एसएचओ केके मिश्र को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि सभी व्यापारी चाहते हैं कि अतिक्रमण हटे। उसमें हम पूरा सहयोग करेंगे, लेकिन शासन अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का नुकसान …

गोसाईगंज/अयोध्या। नगर पंचायत में अतिक्रमण की कार्रवाई को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने ईओ आलोक कुमार मिश्र व एसएचओ केके मिश्र को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि सभी व्यापारी चाहते हैं कि अतिक्रमण हटे। उसमें हम पूरा सहयोग करेंगे, लेकिन शासन अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का नुकसान न हो इस पर भी ध्यान दें।

इसके पूर्व भी एसडीएम द्वारा अतिक्रमण हटाने का कार्य कराया गया था, लेकिन नाली पर ढाई फुट का पटिया/चबूतरा और तीन फिट का टीन शेड लगाने की अनुमति प्रदान की गयी थी। इस बार मिली सुविधाएं भी छीन ली गयी है, जिसके कारण छोटे-छोटे बच्चों के नालियों में गिरने का खतरा बढ़ गया है। मांग है कि पूर्व में मिली अनुमति प्रदान की जाए।

दूसरी तरफ कस्बे में तमाम चाट, फल, सब्जी के दुकानदारों के सामने दुकान न लगने से भुखमरी की समस्या खड़ी हो गयी है। उन्हें भी नगर पंचायत द्वारा अन्यत्र शिफ्ट किया जाए। इस अवसर पर चेयरमैन रमेशचन्द्र पप्पू, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष हनुमान सोनी, महामंत्री हेमंत कसौधन, सभासद सर्वेश मोनू, ध्रुव गुप्ता, मुन्ना वर्मा,सुदीप मोदनवाल, कल्लू कुरैशी, श्यामलाल, देशराज चौधरी, अवधेश सोनी रहे।

यह भी पढ़ें:-फतेहपुर: एसडीएम के मौजूदगी में अतिक्रमण पर चला नगर पालिका का बुलडोजर, नालों की भी हुई सफाई

संबंधित समाचार