गोरखपुर: नॉन मोटराइज्ड डे पर चलाई साइकिल, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर/अमृत विचार। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजन की ओर से नॉन मोटराइज्ड व्हीकल डे के अवसर पर छात्रों ने मंगलवार को साईकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सर्वप्रथम विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से साईकिल चलाकर परिसर के अंदर पूरा चक्कर लगाकर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई। तत्पश्चात विश्व तंबाकू निषेध …

गोरखपुर/अमृत विचार। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजन की ओर से नॉन मोटराइज्ड व्हीकल डे के अवसर पर छात्रों ने मंगलवार को साईकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। सर्वप्रथम विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से साईकिल चलाकर परिसर के अंदर पूरा चक्कर लगाकर पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाई।

तत्पश्चात विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ‌विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने धुम्रपान नहीं करने की शपथ ली।कार्यक्रम में डॉ. केशव सिंह, कार्यक्रम समन्वयक ने कहा कि तंबाकू का सेवन जानलेवा है। हर आदमी का जीवन अनमोल है। हमें इसे सुरक्षित रखना है जिसके लिए हम आज ही यह शपथ लेते हैं कि तंबाकू का प्रयोग न करेंगे ना किसी को करने देंगे।

इसके लिए हमारे स्वयंसेवक गांव गांव जाकर के लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। डॉ. महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हम परिसर में साइकिल द्वारा यात्रा करके लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक करने कर रहे हैं।

कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण कुमार सिंह डॉ. देवेंद्र पाल डॉक्टर, डॉ. दीपेंद्र मोहन सिंह,डॉ. जितेंद्र कुमार एवं डॉ. सुशील कुमार तथा कमलेश यादव, आकाश,बंदना अंगद सूरज यादव, विपिन भास्कर संजय, संजना ,आकाश वर्मा अतुल कुमार आदि स्वयंसेवकों ने भारी संख्या में प्रतिभाग किया।

पढ़ें-लखनऊ: कुलपति ने केजीएमयू को तंबाकू निषेध परिसर किया घोषित, कहा- हम सभी को करेंगे जागरुक

संबंधित समाचार