अयोध्या: दूसरे दिन भी स्वाभिमान यात्रा लेकर निकले भाजपा सांसद
अमृत विचार/अयोध्या। उत्तर भारतीयों के सम्मान को लेकर कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण द्वारा उत्तर भारतीय स्वाभिमान यात्रा मंगलवार को पौराणिक स्थल भरतकुंड तक निकली। नवाबगंज स्थित विशनोहरपुर से शुरू हुई स्वाभिमान यात्रा अवध विश्विद्यालय के समक्ष पहुंची। जहां से भरतकुंड के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर भरतकुंड में आयोजित कार्यक्रम में सांसद …
अमृत विचार/अयोध्या। उत्तर भारतीयों के सम्मान को लेकर कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण द्वारा उत्तर भारतीय स्वाभिमान यात्रा मंगलवार को पौराणिक स्थल भरतकुंड तक निकली। नवाबगंज स्थित विशनोहरपुर से शुरू हुई स्वाभिमान यात्रा अवध विश्विद्यालय के समक्ष पहुंची। जहां से भरतकुंड के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर भरतकुंड में आयोजित कार्यक्रम में सांसद का स्वागत किया गया।
अयोध्या में पांच जून को भाजपा सांसद की ओर से प्रस्तावित कार्यक्रमों के सिलसिले में निकली स्वाभिमान यात्रा का मंगलवार को दूसरा दिन रहा। सोमवार को यह यात्रा अयोध्या से पूराबाजार गई थी। सांसद ने फिर दोहराया कि यह उत्तर भारतीयों के स्वाभिमान के लिए संघर्ष है कोई राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता नहीं है। उन्होंने कहा कि पांच जून को अयोध्या में भव्य रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया जायेगा।
जिसकी जिम्मेदारी गोण्डा सदर से विधायक पुत्र प्रतीक भूषण शरण सिंह को सौंपी है। अवध विश्विद्यालय से भरतकुंड तक जगह जगह यात्रा का स्वागत भी हुआ। यहां आयोजित कार्यक्रम में साधु संतों के साथ लोगों ने उन्हें सम्मानित भी किया। इस अवसर पर उनके साथ मिल्कीपुर के पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ भी रहे।
पढ़ें-अयोध्या: सीएम योगी के आगमन से पहले टला बड़ा हादसा, डिवाइडर से टकरा कर पलटी कार, जांच में जुटी पुलिस
