गोरखपुर: बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जनपद के थाना खोराबार क्षेत्र के रामपुर उर्फ रजही में आज सुबह अपने कमरे में सोई 65 साल की एक महिला का शव मिला। महिला की गला दबाकर हत्या हुई थी तथा शरीर पर चाकुओं से भी वार किए गए थे। महिला की बहू और नाती की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच …

गोरखपुर। जनपद के थाना खोराबार क्षेत्र के रामपुर उर्फ रजही में आज सुबह अपने कमरे में सोई 65 साल की एक महिला का शव मिला। महिला की गला दबाकर हत्या हुई थी तथा शरीर पर चाकुओं से भी वार किए गए थे। महिला की बहू और नाती की सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक जमीनी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने घर से ही चाकू बरामद ​कर महिला की बहू और दोनों नाती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मृतका रजवंती देवी (65) खोराबार इलाके के रामगढ़ उर्फ रजहीं के रहने वाले फुल्ली निषाद उर्फ रावण निषाद की पत्नी थी। उनकी 5 बेटिंयां और दो बेटा थे। जिनमें एक बेटा रमेश और उसकी पत्नी रीता की करीब एक साल पहले विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो चुकी है।

जबकि दूसरे पुत्र जवाहर की भी मौत हो चुकी है। घर में राजवंती और उनके पति फुल्ली के अलावा उनकी बहू तारा देवी, नाती राजू, राज कुमार और नातीन संजू रहते हैं। रजवंती के पास करीब एक बीघा जमीन है। जिसे लेकर परिवार में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। उनकी एक बेटी मैना देवी की शादी शहर के रुस्तमपुर इलाके में हुई थी।

उसी बेटी ने रजवंती से 8 डिसमिल जमीन बैनामा करा लिया था। इसी बात को लेकर बहू और बेटियों से अक्सर लड़ाई होती रहती थी।रोज की तरह सोमवार की रात भी रजवंती खाना खाने के बाद घर में सोने चली गई। मंगलवार की सुबह जब बहू सोकर उठी तो देखा कि रजवंती बरामदे में अपने बिस्तर पर ही पड़ी हैं। नाती और बहू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को गला दबाए जाने के निशान भी मिले हैं। साथ ही हाथ पर चाकू के वार का गहरा जख्म भी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

संबंधित समाचार