बहराइच: तहसील, ब्लॉक और कृषि केंद्रों पर आयोजित हुआ प्रधानमंत्री संवाद, किसानों के खाते में भेजी पीएम सम्मान निधि की धनराशि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। हिमांचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आयोजित राष्ट्रीय जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री किसान धनराशि की 11वीं किश्त के हस्तान्तरण का संवाद कार्यक्रम मंगलवार को प्रसारित किया गया। शहर के ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री …

बहराइच। हिमांचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आयोजित राष्ट्रीय जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद कार्यक्रम तथा प्रधानमंत्री किसान धनराशि की 11वीं किश्त के हस्तान्तरण का संवाद कार्यक्रम मंगलवार को प्रसारित किया गया।

शहर के ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री व . मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्मंजू सिंह, सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर जिलाधिकारी मनोज, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राकेश कुमार मौर्या सहित अन्य अधिकारी, व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों में कुलभूषण अरोड़ा, अशोक मातनहेलिया, गौरीशंकर भानीरामका, पार्टी पदाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, नन्हे लाल लोधी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री ने गरीबों के हित में चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि किसानों को लाभ मिले, इसके लिए उनके खाते में राशि भेजी जा रही है। इसमें कोई घोटाला नहीं कर सकता है। इसी तरह गरीबों के लिए आवास, राशन वितरण समेत अन्य कार्य किए जा रहे हैं। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह, सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड, भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल ने संबोधित करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विकासपरक व जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सभी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेद भाव के पात्र लोगों को पहुॅचाया जा रहा है।

कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने जनपदवासियों को आहवान किया कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का भरपूर लाभ उठायें। उल्ंलेखनीय है कि जनपद मुख्यालय के अतिरिक्त तहसील व ब्लाक मुख्यालयों तथा कृषि विज्ञान केन्द्रों पर भी ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ का आयोजन भी हुआ। इस दौरान एसपी केशव कुमार चौधरी, सीडीओ कविता मीना, जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, उप कृषि निदेशक टीपी शाही, बीएसए समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: 31 मई को लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

संबंधित समाचार