संभल: पुरानी रंजिश के चलते खेत पर सो रहे अधेड़ की लाठी से पीटकर की हत्या
संभल, अमृत विचार। खेत पर सो रहे अधेड़ की पुरानी रंजिश के चलते लाठियों से पीट कर हत्या कर दी गई। सुबह खेत पर चाय लेकर पहुंची बेटी ने पिता की लाश देखी तो उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर पास के खेत में काम रहे लोग भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना …
संभल, अमृत विचार। खेत पर सो रहे अधेड़ की पुरानी रंजिश के चलते लाठियों से पीट कर हत्या कर दी गई। सुबह खेत पर चाय लेकर पहुंची बेटी ने पिता की लाश देखी तो उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर पास के खेत में काम रहे लोग भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
मंगलवार को गांव भोपत पक्का की मढ़ैया निवासी 50 वर्षीय चंद्रपाल पुत्र रामलाल खेत की रखवाली करने गया था। सवेरे उसकी बेटी चंचल अपनी छोटी बहन के साथ पिता के लिए चाय लेकर गई थी। खेत पर पहुंच कर चंचल ने पिता को आवाज लगाई पर कोई जवाब नहीं मिला । इस पर दोनों बेटियां खेत मे बनी झोपड़ी में पिता की जगाने गईं तो देखा कि पिता चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था। बराबर में अपने खेत पर काम रहा मृतक का भाई नैनसुख भी झोपड़ी में पहुंच गया। नैनसुख ने देखा कि चंद्रपाल के सिर पर गहरी चोट का निशान था। घटना की सूचना पाकर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस को मृतक की पत्नी राजवती ने बताया गांव के ही कुछ लोगों ने एक वर्ष पहले बेटी के दुष्कर्म किया था। उसमें पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके एक को जेल भेजा था जबकि एक अभी भी फरार है। उन्हीं के लोगों ने हत्या की है। मृतक की पत्नी ने गांव के ही वन कुमार पुत्र रामचरन व रामप्रसाद पुत्र केवल के नाम तहरीर दी है ।
मृतक के परिवार की पहले से ही गांव एक पक्ष से मुकदमे बाजी चल रही है। जिसमें एक युवक अभी तक जेल में है। मृतक की पत्नी ने उसी परिवार के दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही है।– चक्रेश मिश्रा पुलिस अधीक्षक
ये भी पढ़ें:- संभल: गालियां देने पर साधु ने की प्रसाद विक्रेता की हत्या
