रामपुर: सपा नेता के रिसॉर्ट पर चला एनएचएआई का बुलडोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। एनएचएआई ने संयुक्त टीम के साथ हाइवे निर्माण में अधिग्रहण की जद में आ रहे चार अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर चलवा दिया। इसमें सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष साबी का रिसोर्ट भी शामिल है। बाकी अतिक्रमणकारियों को अगले 24 घंटे का समय दिया गया है। एनएनएआई की इस बड़ी कार्रवाई को लेकर भारी …

रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। एनएचएआई ने संयुक्त टीम के साथ हाइवे निर्माण में अधिग्रहण की जद में आ रहे चार अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर चलवा दिया। इसमें सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष साबी का रिसोर्ट भी शामिल है। बाकी अतिक्रमणकारियों को अगले 24 घंटे का समय दिया गया है। एनएनएआई की इस बड़ी कार्रवाई को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

  • अधिग्रहण की जद में आ रहे हिस्से को गिराया, विरोध की आशंका में पुलिस तैनात
  • पिछले दिनों भू-माफिया घोषित किए जा चुके उज्जवल दीदार सिंह उर्फ साबी

मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानि एनएचएआई व प्रशासन की संयुक्त टीम उप जिलाधिकारी मयंक गोस्वामी के नेतृत्व में हाइवे स्थित कौशलगंज गांव पहुंची। जहां टीम ने हाइवे के अधिग्रहण की जद में आ रहे चार अवैध निर्माणों पर बुल्डोजर चलावा दिया। इसमें समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रशासन द्वारा पिछले दिनों भू-माफिया घोषित किए गए उज्जवल दीदार सिंह उर्फ साबी के रिसोर्ट भी शामिल था।

इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर तहसीलदार सुनील कुमार,नायब तहसीलदार अमरपाल सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह,कोतवाल संजय प्रताप सिंह आदि प्रशासनिक अधिकारी व भारी पुलिस बल तैनात रहा। एनएचएआई के साइड इंजीनियर तुषार गुप्ता व निशांत त्रिपाठी ने बताया उनके द्वारा हाइवे पर अतिक्रमण कर बैठे 22 लोगों को पिछले एक साप्ताह पूर्व नोटिस जारी किए गए थे। समय पूरा होने के बाद भी इन लोगों ने अपना अतिक्रमण नही हटाया। मंगलवार को उनके द्वारा अधिग्रहण की जद में आ रहे तीन घरों व सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उज्जवल दीदार सिंह उर्फ साबी के रिसोर्ट के अतिक्रमण को बुल्डोजर से ध्वस्त कराया गया है, बाकि अतिक्रमणकारियों को अगले 24 घंटे का समय दिया गया है।

नोटिस के बाद नहीं हटाए गए थे अतिक्रमण
नेशनल हाइवे की जमीन तक लोग नहीं छोड़ रहे हैं। मौका पाकर उस पर कब्जा करके मकान से लेकर रिसोर्ट तक बना ले रहे है ऐसा बिलासपुर में कुछ लोगों ने कर लिया। हाइवे किनारे पड़ी खाली जमीन पर रिसोर्ट तक बना लिया। कई बार अधिकारियों ने इस मामले में नोटिस तक जारी कर दिए थे लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाने के कारण प्रशासनिक अधिकारियों ने बुलडोजर चलवा दिया।

फोटो चुंगी से मिलक तक भी लोगों ने कर रखा अतिक्रमण
इतना ही नहीं यही स्थिति फोटो चुंगी से लेकर मिलक तक यहीं हाल है। हाइवे के किनारे खाली पड़ी जमीन पर कब्जा कर रखा है। कुछ लोगों ने रेलवे स्टेशन के पास भी सड़क के दोनों और अतिक्रमण करते हुए सड़क पर सामान रख लेते है।प्रशासनि अधिकारी यहां पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है।

ये भी पढ़ें:- संभल: पुरानी रंजिश के चलते खेत पर सो रहे अधेड़ की लाठी से पीटकर की हत्या

संबंधित समाचार