हरदोई: पुलिस टीम पर धारदार हथियार से हमला जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले के टड़ियावां थानाक्षेत्र के गांव खेरवा निवासी एक किशोरी द्वारा अपने भाई पर चाकू से मारने का आरोप लगाते हुए पीआरवी डायल112 पुलिस को सूचना दी गयी। वहीं सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे डायल112 पीआरवी पुलिसकर्मी विकास भारती एवं रामकुमार पर किशोरी के भाई जेपी पुत्र स्वतंत्र पाल उर्फ आजाद ने किसी धारदार …

हरदोई। जिले के टड़ियावां थानाक्षेत्र के गांव खेरवा निवासी एक किशोरी द्वारा अपने भाई पर चाकू से मारने का आरोप लगाते हुए पीआरवी डायल112 पुलिस को सूचना दी गयी। वहीं सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचे डायल112 पीआरवी पुलिसकर्मी विकास भारती एवं रामकुमार पर किशोरी के भाई जेपी पुत्र स्वतंत्र पाल उर्फ आजाद ने किसी धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।

घायल पीआरवी कर्मियों ने अपना साहस दिखाते हुए सीएचसी टड़ियावां पहुँचे व पुलिस अधिकारियों को सूचना दी। सीएचसी टड़ियावां के चिकित्सकों ने पुलिसकर्मियों की हालत गम्भीर देख तत्काल इलाज शुरू किया।

घटना में पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना पाकर तत्काल पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह, सीओ आदि ने सीएचसी टड़ियावां पहुंच कर घायल पुलिसकर्मियों का हाल चाल जाना, एसपी श्री द्विवेदी ने चिकित्सकों से घायल कर्मियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली व गम्भीर होने पर तत्काल रिफर करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: अंतर्जनपदीय जुआ के अड्डे पर एसओजी और पुलिस टीम का छापा, 12 गिरफ्तार

संबंधित समाचार