एसजीपीजीआई : नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन ने निदेशक को लिखा पत्र, मांगे पूरी न होने पर आन्दोलन की दी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। एसजीपीजीआई की नर्सों ने आन्दोलन की चेतवानी दी है। कैडर पुनर्गठन समेत अन्य मांगों को लेकर नर्सें संघर्षरत है, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। जिसके चलते नर्सों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। मांगों को पूरा करने के लिए नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन …

लखनऊ। एसजीपीजीआई की नर्सों ने आन्दोलन की चेतवानी दी है। कैडर पुनर्गठन समेत अन्य मांगों को लेकर नर्सें संघर्षरत है, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया है। जिसके चलते नर्सों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।

मांगों को पूरा करने के लिए नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन द्वारा एसजीपीजीआई के निदेशक को पत्र लिख कर सात दिन में कैडर पुनर्गठन,संवर्ग के नये पदनाम को जल्द से जल्द लागू करना,खाली पडे पदों पर भर्ती करना समेत अन्य मांगों को पूरा करने की अपील की है।

नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन की अध्यक्ष सीमा शुक्ला ने बताया है सालों से हमलोग अपनी मांग के लिए संघर्ष कर रहे हैं,लेकिन अभी तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया है,पिछली बार मरीज हित में आन्दोलन वापस लिया था,लेकिन यदि सात दिनों में हमारी मांगों पर फैसला नहीं लिया गया, तो हम आन्दोलन करने पर विवश होंगे।

उन्होंने बताया कि सात जून से काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज करायेंगे। उसके बाद भी मांगे नहीं मानी गयी तो आमसभा कर आगे का निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस बार आरपार की लड़ाई लड़ी जायेगी।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: नर्सिंग स्टाफ एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र

संबंधित समाचार