बाराबंकी: एक साथ परिणय सूत्र में बंधे 35 जोड़े, सांसद ने बरसाए फूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राम सनेही घाट/बाराबंकी। जिले के भिटरिया स्थित छोटी हनुमान मंदिर पर आयोजित सामूहिक विवाह समारोह पर हर तरफ हंसी-खुशी का माहौल, डीजे ओर शहनाई ढोल की आवाज के साथ कृष्णा लाज भिटरिया में मण्डप पर बैठे जोड़ों ने वैदिक मंत्रों के बीच हँसी खुशी सात फेरे लेकर एक दूजे के हुए। कुछ ऐसा ही दृश्य …

राम सनेही घाट/बाराबंकी। जिले के भिटरिया स्थित छोटी हनुमान मंदिर पर आयोजित सामूहिक विवाह समारोह पर हर तरफ हंसी-खुशी का माहौल, डीजे ओर शहनाई ढोल की आवाज के साथ कृष्णा लाज भिटरिया में मण्डप पर बैठे जोड़ों ने वैदिक मंत्रों के बीच हँसी खुशी सात फेरे लेकर एक दूजे के हुए।

कुछ ऐसा ही दृश्य था की क्षेत्र लोगो की आंखे बस उसी जोड़ो को निहारती रही। अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ,जिला उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी आदि जनप्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर जोड़ों पर फूल बरसा कर उन्हें आशीर्वाद दिया। मंदिर कमेटी की ओर से विवाह समारोह में शामिल होने आए सभी वर और कन्या के परिजनों तथा रिश्तेदारों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। क्षेत्रीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर इस समारोह में हिस्सा लिया।

निराश हो गए थे वर वधु

छोटी हनुमानगढ़ी पर होने वाली श्रीराम कथा पर रोक लगाए जाने से वह सभी वर वधु निराश हो गए थे जिनका इस समारोह में विवाह होना था। विवाद के पटाक्षेप के बाद जब सोमवार को पुनः से राम कथा प्रारंभ हुई तो इन परिवारों में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया। इसके साथ ही उन सभी परिवारों में विवाह की तैयारियां शुरू हो गई। मंदिर कमेटी की ओर से विधिवत हिंदू विधि विधान पूर्वक सभी 33 जोड़ों का विवाह कराया गया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष राकेश सिंह मुन्ना भी मौजूद थे।

सरकारी योजना में शामिल किया गया सामूहिक विवाह

छोटी हनुमान गढ़ी मंदिर पर सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां काफी दिनों से चल रही थीं। इसके लिए 33 जोड़ों का चयन कर सामूहिक विवाह समारोह को सरकार की सामूहिक विवाह योजना में शामिल किया गया। इसके तहत विवाह करने वाली लड़कियों के खातों में जहां 35 हज़ार भेजे गए ।वहीं दस हजार रुपए के घरेलू उपयोग के सामान भी दिए गए। ओर मंदिर के कमेटी के लोगो ने भी अपनी तरफ से तमाम घरेलूसमान सहित क्षेत्र के लोगो ने भी तमाम वस्तु जोड़ो को भेट किया।

यह भी पढ़ें:-कौशांबी: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 600 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

संबंधित समाचार