बरेली: नवंबर में त्रिवार्षिक राज्य सम्मेलन का होगा आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन राष्ट्रीय काउंसिल की दो दिवसीय बैठक आयोजित की गई। इसमें गत एक वर्ष की आन्दोलनात्मक व संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट महासचिव कामरेड बी वेंकट ने रखी। संगठन व भविष्य की योजना पर सह सचिव राजीव शान्त (बरेली) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जबसे भाजपा सरकार आई है, काम …

बरेली, अमृत विचार। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन राष्ट्रीय काउंसिल की दो दिवसीय बैठक आयोजित की गई। इसमें गत एक वर्ष की आन्दोलनात्मक व संगठनात्मक गतिविधियों की रिपोर्ट महासचिव कामरेड बी वेंकट ने रखी। संगठन व भविष्य की योजना पर सह सचिव राजीव शान्त (बरेली) ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जबसे भाजपा सरकार आई है, काम करने की परिस्थितियां कठिन हुई हैं। आगामी नवम्बर में त्रिवार्षिक राज्य सम्मेलन बरेली में आयोजित होगा। प्रदेश अध्यक्ष कामरेड सतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश की ओर से बात रखते हुए गत एक वर्ष में हुए मुख्य आन्दोलनों की जानकारी दी।

बैठक में बंगाल, केरल, आन्ध्रा, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, त्रिपुरा, बिहार, हरियाणा, पंजाब, उडीसा, राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश के साथियों ने हिस्सा लिया।उत्तर प्रदेश से चार साथी राजीव शान्त, सतीश कुमार, बीएल भारती, रामनिवास यादव ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मत्ति से मनरेगा बजट बढ़ाने, दो सौ दिन काम व छह सौ रुपये मजदूरी देने, दलित सवालों, महिला उत्पीडन, मनरेगा व राशन वितरण में भ्रष्टाचार के खिलाफ व राशन कार्ड बनवाने, मनरेगा जाॅब कार्ड बनवाने आदि मुद्दों पर आने वाले दीनों में आन्दोलनात्मक कार्रवाई आयोजित करने का मुख्यतया फैसला लिया।

ये भी पढ़ें- बरेली: सिविल एयरपोर्ट की सुरक्षा में चूक से अंदर तक पहुंचे तस्कर

 

संबंधित समाचार