सोने के दाम आज स्थिर, चांदी के दामों में भारी गिरावट, जानें ताजा प्राइस
नई दिल्ली। आज सर्राफा बाजार के शुरुआती कारोबार में ज्यादा तेजी नहीं देखी जा रही है। सोना और चांदी लगातार गिरावट के दायरे में कारोबार कर रहे हैं। वहीं डॉलर की तेजी का असर कीमती मेटल्स के दाम पर आ रहा है और ये कमजोरी के साथ सपाट कारोबार कर रही हैं। बता दें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर …
नई दिल्ली। आज सर्राफा बाजार के शुरुआती कारोबार में ज्यादा तेजी नहीं देखी जा रही है। सोना और चांदी लगातार गिरावट के दायरे में कारोबार कर रहे हैं। वहीं डॉलर की तेजी का असर कीमती मेटल्स के दाम पर आ रहा है और ये कमजोरी के साथ सपाट कारोबार कर रही हैं। बता दें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोने के दाम में ज्यादा तेजी या गिरावट नहीं है और लगभग कल के स्तरों के पास ही ट्रेड कर रहा है। आज सोना केवल 10 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है और ये लाल निशान में फिसला है।
आज एमसीएक्स पर सोना 5 रुपये या 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 50,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। सोने का ये भाव जून वायदा के लिए है। वहीं एमसीएक्स पर चांदी के दाम आज भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। चांदी का जुलाई वायदा आज 567 रुपये या 0.93 रुपये की गिरावट के साथ 60,558 रुपये प्रति किलो के रेट पर कारोबार कर रहा है।
ये भी पढ़ें- शेयर बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स 21.86 अंक बढ़कर 55,588.27 अंक पहुंचा
