बहराइच: भीषण सड़क हादसा, बस ने मारी कार को टक्कर, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जरवल रोड थाना क्षेत्र में अली नगर गांव के पास कार को दिल्ली से आ रही बस ने पीछे से टक्कर मार दी। ठोकर लगने से कार आगे जा रही रोडवेज बस में जा घुसी। कार सवार दो लोग घायल हुए हैं। जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम अली नगर के पास गोंडा बहराइच …

बहराइच। जरवल रोड थाना क्षेत्र में अली नगर गांव के पास कार को दिल्ली से आ रही बस ने पीछे से टक्कर मार दी। ठोकर लगने से कार आगे जा रही रोडवेज बस में जा घुसी। कार सवार दो लोग घायल हुए हैं।

जरवल रोड थाना क्षेत्र के ग्राम अली नगर के पास गोंडा बहराइच मार्ग पर बुधवार सुबह एक कार सवार जा रहा था। कार में दो लोग बैठे थे। कार को पीछे से दिल्ली के वैशाली से आ रही बस ने टक्कर मार दी। कार चालक नियंत्रण खो बैठा। कार आगे जा रही रोडवेज बस में पीछे से घुस गया।

दो हादसों के चलते कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर जरवल थाने के सिपाही विनोद कुमार, सचिन कुमार पहुंचे। हादसे में चालक समेत दो घायल हुए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है।

कार चालक अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पहले बस ने पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद कार रोडवेज बस में घुस गई। हालांकि सभी लोग बाल बाल बच गए। पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया है।

पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

संबंधित समाचार