शिल्पा शेट्टी स्टारर ‘Nikamma’ का नया पोस्टर OUT, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर किया शेयर
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘निकम्मा’ के प्रमोशन में बिजी हैं। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। View this post on Instagram A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) पोस्टर में शिल्पा, अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया की तिकड़ी का …
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘निकम्मा’ के प्रमोशन में बिजी हैं। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है।
पोस्टर में शिल्पा, अभिमन्यु दसानी और शर्ली सेतिया की तिकड़ी का मस्ती भरा अंदाज़ देखने को मिल रहा है। इस पोस्टर में जहां शिल्पा, अभिमन्यु के कान पकड़े हुए नज़र आ रही हैं, वही अभिमन्यु हाथों से दिल बनाए हुए हैं।
फिल्म का यह नया पोस्टर शेयर करने के साथ शिल्पा ने कैप्शन में लिखा कु थिएटर में जरूर देखिएगा ये रोलर कोस्टर, फिलहाल पेश है निकम्मा का ये ब्रांड न्यू पोस्टर. सिनेमाघरों में निकम्मा 17 जून 2022 को।
फिल्म निक्कमा में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और अभिमन्यु दसानी ‘भाभी’ और ‘देवर’ के इक्वेशन को शेयर करते हुए दिखाई देंगे। हाल ही में ‘निकम्मा’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है।
पढ़ें- Singer KK की मौत से इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर, इन सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि
