Turkey: इंस्ताबुल में पुलिस ने 50 प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंटाक्य। तुर्की में इस्तांबुल के तकसीम स्क्वायर में 2013 के सरकार विरोधी प्रदर्शनों की सालगिरह के मौके पर प्रदर्शन कर रहे 50 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रदर्शनकारियों की वकील जुबैदा चापर ने कहा, “करीब 50 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उन्हें सुरक्षा …

अंटाक्य। तुर्की में इस्तांबुल के तकसीम स्क्वायर में 2013 के सरकार विरोधी प्रदर्शनों की सालगिरह के मौके पर प्रदर्शन कर रहे 50 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रदर्शनकारियों की वकील जुबैदा चापर ने कहा, “करीब 50 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उन्हें सुरक्षा महानिदेशालय को सौंप दिया जाएगा।” उन्होंने बताया कि तकसीम स्क्वायर पर मंगलवार को प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हुई। उन्होंने कहा, “कई छात्रों को पुलिस ने पीटा है।”

उल्लेखनीय है कि तुर्क-युग तकसीम सैन्य बैरकों के पुनर्निर्माण और तकसीम स्क्वायर के पास गेज़ी पार्क में पेड़ों की कटाई के खिलाफ 31 मई, 2013 को प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया था। पुलिस के साथ झड़प के बाद प्रदर्शन जल्द ही सरकार विरोधी विरोधों में तब्दील गया था। विरोध- प्रदर्शन को तुर्की के आधे प्रांतों और यूरोप में रहने वाले तुर्की के नागरिकों ने समर्थ किया था।

ये भी पढ़ें:- मैक्सिको में तूफान ‘अगाथा’ के कारण 10 लोगों की मौत, 20 लापता

संबंधित समाचार