झांसी: साड़ी के शोरूम में लगी भीषण आग, बुजुर्ग दंपत्ति की जलकर मौत
झांसी। बुधवार की सुबह करीब 4:00 बजे थाना कोतवाली क्षेत्र के नरिया बाजार में साड़ी के शोरूम में आग लगने के बाद हुए 3 से 4 से बड़े धमाकों से इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य में जुटी। …
झांसी। बुधवार की सुबह करीब 4:00 बजे थाना कोतवाली क्षेत्र के नरिया बाजार में साड़ी के शोरूम में आग लगने के बाद हुए 3 से 4 से बड़े धमाकों से इलाके में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य में जुटी। प्रशासनिक अमला भी घटनास्थल पर पहुंच गया है। फिलहाल दमकल की एक दर्जन गाडियां आग को बुझाने में जुटी हुई है।
दुकान के गोडाउन से आग लगने की शुरुआत हुई और घर की तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। आग की चपेट में आकर बुजुर्ग दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दमकल कर्मियों ने अपनी जान पर खेलकर परिवार के दो सदस्यों को बचा लिया। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी गई।
फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दो दमकल कर्मी भी आग की चपेट में आ गए। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में ट्रक में लगी आग, कंडक्टर की जलकर मौत, चालक गंभीर रूप से झुलसा
