मुरादाबाद: यातायात नियमों का पाठ पढ़ाएंगी सड़क की पट्टियां
मुरादाबाद, अमृत विचार। सावधान- होशियार…। सड़कों पर चटक हुईं पट्टियां अगाह कर रहीं हैं। यह शहर में यह सड़क पर चलने के मायने भी तय करेंगी। गलियों में वाहन खड़ा करने के नियमों की भी सलाह देंगी। यानी कि सफेद पट्टी के अंदर गाड़ी खड़ी मिली तो यातायात पुलिस चालान काटने दौड़ पड़ेगी। यातायात सुधार …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सावधान- होशियार…। सड़कों पर चटक हुईं पट्टियां अगाह कर रहीं हैं। यह शहर में यह सड़क पर चलने के मायने भी तय करेंगी। गलियों में वाहन खड़ा करने के नियमों की भी सलाह देंगी। यानी कि सफेद पट्टी के अंदर गाड़ी खड़ी मिली तो यातायात पुलिस चालान काटने दौड़ पड़ेगी। यातायात सुधार और अतिक्रमण को लेकर प्रवर्तन एजेंसियों के लिए यह पट्टी मददगार साबित होगी।
- धूमिल पट्टियां दिखाएंगी सड़क व वाहन चलाने के नियम बताएंगी
- सफेद पट्टी के अंदर गाड़ी खड़ी मिलने वालों का काटा जाएगा चालाना
आमतौर पर सड़कों पर सफेद और पीली पट्टियां जरूरी नियम बताती हैं। चौराहा के आगे-पीछे ऐसे संकेतक दिखते हैं, जो वाहन की गति और चालक को यातायात नियमों की ओर संकेत करते हैं। शहर में ट्रैफिक लाइट जैसे यातायात संचालित करता है, वैसे हर रंग की पट्टियां लोगों को वाहन चलाने की कायदे समझती हैं। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यातायात नियमों को असरदार बनाने और सड़क हादसा रोकने के उद्देश्य से जिम्मेदार विभागों को सतर्क किया है। जिसके बाद से लोक निर्माण विभाग और अन्य निर्माण एजेंसियां अपने-अपने हिस्से की सड़कों पर पट्टियां बना रही हैं।
वाहन चलाने और खड़ा करने को भी आगाह करेंगी पट्टियां
सफेद रंग की धारी सड़क का स्वरूप दिखाने के साथ ही उस पर चलने के तरीके समझाने के लिए लगाई जा रही हैं। शहर के सिविल लाइंस, बुध बाजार, रामगंगा विहार, लाइनपार, आशियाना सहित विभिन्न हिस्सों में अभियान चलाकर सफेद पट्टी बनाई जा रही है। इसे मुख्यमंत्री के आदेश से जोड़कर देखा जा रहा है। यानी कि वाहन चलाने और खड़ा करने को लेकर भी यह पट्टियां लोगों को आगाह करेंगी।
एसपी यातायात अशोक कुमार सिंह कहते हैं कि वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में हमें सुरक्षित तरीके से वाहन चलाना पड़ेगा। सड़क निर्माण एजेंसियां इसीलिए पट्टियों का निर्माण कर रहीं हैं। जहां-जहां पट्टियां धूमिल हो गईं हैं, उन्हें चटख किया जा रहा है, जिससे सड़कें दिखाई देंगी और लोग पार्किंग का तरीका समझेंगे।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: अटल पथ के पेड़ों की कुंडली बनाएगा निगम
