Singer KK के LIVE CONCERT में पहुंचे थे तादाद से ज्यादा लोग, फिर…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर में से एक केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ का 53 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। केके के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके माथे और होठों पर चोट के निशान …

मुंबई। बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर में से एक केके उर्फ कृष्ण कुमार कुन्नथ का 53 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। केके के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके माथे और होठों पर चोट के निशान मिले हैं। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए बुधवार को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, केके के कॉन्सर्ट में 5000 के करीब लोग पहुंचे थे, जहां कॉन्सर्ट हो रहा था वहां केवल 2000-2500 लोगों की कैपिसिटी थी। भीड़ को तितर बितर करने के लिए गैस का भी इस्तेमाल किया गया, लेकिन फिर भी कुछ लोग जबरन कार्यक्रम स्थल में घुस गए।

पढ़ें- LIVE Concert के दौरान Singer KK को स्टेज पर ही होने लगी थी दिक्कत, अपनी टीम से सिंगर ने कही थी यह बात

संबंधित समाचार