बाराबंकी: निर्यात विकास प्राधिकरण के सदस्य बनाए गए रामबाबू द्विवेदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महासचिव रामबाबू द्विवेदी को कृषि एवं संस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण का सदस्य मनोनीत किया गया है। रामबाबू द्विवेदी किस प्राधिकरण के उत्तर प्रदेश से इकलौते सदस्य हैं। प्राधिकरण में ज्यादातर सदस्य दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत से हैं उत्तर भारत से केवल रामबाबू द्विवेदी के अलावा …

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महासचिव रामबाबू द्विवेदी को कृषि एवं संस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण का सदस्य मनोनीत किया गया है। रामबाबू द्विवेदी किस प्राधिकरण के उत्तर प्रदेश से इकलौते सदस्य हैं। प्राधिकरण में ज्यादातर सदस्य दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत से हैं उत्तर भारत से केवल रामबाबू द्विवेदी के अलावा एक सदस्य पंजाब से मनोनीत किया गया है।

रामनगर विधानसभा क्षेत्र से देवली ग्राम सभा के निवासी रामबाबू द्विवेदी रामनगर विधानसभा क्षेत्र से टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। ऐन वक्त पर उनका टिकट कट गया था। भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव दिवाकर नाथ मिश्र ने रामबाबू के मनोनयन संबंधी राजपत्र जारी किया।

रामबाबू द्विवेदी ने अमृत विचार से बातचीत में कहा कि वह उत्तर प्रदेश में उद्योगों के विकास और निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए कार्य करेंगे। उनका प्रयास होगा कि बाराबंकी के ज्यादा से ज्यादा उद्योगों को इसका लाभ मिल सके और यहां नए उद्योग स्थापित किए जा सकें।

पढ़ें- 6 महीनों में पूर्वांचल से हुआ 20 हजार टन कृषि उपज का निर्यात, जानें

संबंधित समाचार