बिजनौर: चोरी के सामान और तमंचे के साथ दो गिरफ्तार
बिजनौर, अमृत विचार। नूरपुर पुलिस ने दो लोगों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। चोरी किए सामान की कीमत डेढ़ लाख रुपये है। चोरी की वारदात में प्रयुक्त गाड़ी व अवैध शस्त्र भी आरोपियों से बरामद हुए हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया है। बुधवार को चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस …
बिजनौर, अमृत विचार। नूरपुर पुलिस ने दो लोगों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। चोरी किए सामान की कीमत डेढ़ लाख रुपये है। चोरी की वारदात में प्रयुक्त गाड़ी व अवैध शस्त्र भी आरोपियों से बरामद हुए हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बुधवार को चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि 30 मई को मोहम्द अली पुत्र मशरफ अली निवासी बेड़ा खुर्द ने थाने में तहरीर दी थी, जिसमें बताया था कि 29 मई की रात्रि चोरों ने पीएनबी बैंक के पास स्थित उसकी एमए इलेक्ट्रिकल्स की दुकान का ताला तोड़कर दुकान का सामान, कूलर, पंखे, फ्रिज व गल्ले में रखे 15 हजार रुपये चोरी कर लिये हैं। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी चांदपुर के नेतृत्व में 31 मई को पुलिस की ओर से चेकिंग के दौरान ग्राम गौहावर नहर के पुल शिवाला कला मार्ग पर आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिये। पुलिस ने सूझबूझ से घेराबन्दी कर सायम पुत्र अकील निवासी मोहल्ला करूला जयन्तीपुर पुलिस चौकी के पीछे थाना मझौला मुरादाबाद व वसीम पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला करूला गली नंबर-8 कटघर मुरादाबाद को तमंचे, कारतूस और चाकू सहित गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का सामान व घटना में प्रयुक्त गाड़ी बरामद कर ली। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी नदीम पुत्र सलीम कुरैशी निवासी करूला मस्जिद के पास थाना कटघर मुरादाबाद, राजा पुत्र रहीस निवासी भुसरो वाली गली चूगोवाली मस्जिद निवासी मोहल्ला असालतपुरा थाना गलशहीद मुरादाबाद, गुलजार निवासी पीर का बाजार थाना मझौला मुरादाबाद के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। नदीम गैंग का लीडर है। वह सभी मिलकर मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर आदि जनपदों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
176वीं रैंक लाने पर स्मृति भारद्वाज को
बिजनौर। यूपीएससी में 176वीं रैंक लाकर बिजनौर का नाम रोशन करने वाली नजीबाबाद रोड स्थित साहित्य विहार कॉलोनी निवासी स्मृति भारद्वाज के घर पहुंचकर बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने बधाई दी। पुलिस अधीक्षक स्मृति के पिता संजय शर्मा से भी मिले। स्मृति के माता-पिता को सफलता के लिए शुभकामनाएं देकर गुलदस्ता भेंट किया।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: चोरों ने प्रिंसिपल के घर को बनाया निशाना, नगदी समेत सवा लाख का सामान समेटा
