अमरोहा : अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, विरोध को आए दुकानदारों को फटकारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। नगर पालिका की टीम ने अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। एसडीएम और ईओ ने मौके पर खड़े होकर दुकानों के बाहर अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दिया की दोबारा सड़क पर अतिक्रमण कर दुकाने लगाया …

अमरोहा, अमृत विचार। नगर पालिका की टीम ने अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। एसडीएम और ईओ ने मौके पर खड़े होकर दुकानों के बाहर अवैध निर्माण व अतिक्रमण पर बुलडोजर चलवाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया। प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दिया की दोबारा सड़क पर अतिक्रमण कर दुकाने लगाया तो अतिक्रमण नहीं हटाया जाएगा, दुकनदार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। प्रशासन की कार्रवाई से दुकानदारो‍ं में अफरा तफरी मच गई।

शहर की सभी मुख्य सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने की दिशा में नगर पालिका परिषण नियमित रूप से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रहा है। बुधवार को श्हर के मंडी चौब चौराहा, मुरादाबादी गेट से कैलसा रोड की तरफ होते हुए अतिक्रमण हटवाया गया। मुख्य सड़कों पर दोपहर से शाम तक नगर पालिका और तहसील प्रशासन की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम विजयशंकर मिश्र, ईओ डॉ ब्रजेश सिंह, तहसीलदार भूपेद्र व पालिका कर्मचारियों की टीम पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर पहुंची। यह देख अतिक्रमणकारियों में हलचल मच गई। कुछ अतिक्रमणकारियों ने अपने दुकान के समान आदि हटानेने लगे। वहीं कुछ लोग पुलिस और चलान कटने के डर से सामन छोड़ कर भाग निकले। बुलडोजर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान लोगों की भारी भीड़ जुट गई थी। इस दौरान अवैध दुकानदारों और ठेला खोमचा वालों में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई।

टीम ने सड़क किनारे अतिक्रमण हटवाया, दुकानों और मकानों के बाहर बने अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। इस दौरान दुकानदारों और स्थानीय लोगो‍ं ने विरोध किया तो एसडीएम ने फटकार लगाई और चेतावनी दी। ईओ डॉ ब्रजेश सिंह ने कहा कि मुनादी कराकर आम लोगांे को चेताया गया था कि जिन लोगों ने भी सरकारी नाले, भमि पर अतिक्रमण या अवैध कब्जा कर रखा है, वह स्वंय ही उसे हटा लें या तुड़वा दें। लेकिन चेतावनी के बाद भी लोगों ने अपना सामान दुकानों के बाहर से नहीं हटवाया था। जिसके बाद प्रशासन ने सख्ती अपनाकर बुलडोजर से अवैध निर्माण ध्वस्त कराया है और अतिक्रमण हटाया गया है।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: चोरी के सामान और तमंचे के साथ दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार