बरेली: चौथी बार निकासी पर अतिरिक्त शुल्क लेगा डाक विभाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। ऐसे खाताधारक जिनका किसी बैंक में खाता है और वह आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है तो डाकघर या डाकिया के पास उपलब्ध हैंड होल्ड मशीन पर अंगूठा लगाकर (बायोमीट्रिक सिस्टम से) अपने खाता से 10 हजार रुपये निकाल सकते हैं। अभी तक डाक विभाग कोई शुल्क नहीं लेता था, लेकिन 1 …

अमृत विचार, बरेली। ऐसे खाताधारक जिनका किसी बैंक में खाता है और वह आधार कार्ड से जुड़ा हुआ है तो डाकघर या डाकिया के पास उपलब्ध हैंड होल्ड मशीन पर अंगूठा लगाकर (बायोमीट्रिक सिस्टम से) अपने खाता से 10 हजार रुपये निकाल सकते हैं। अभी तक डाक विभाग कोई शुल्क नहीं लेता था, लेकिन 1 जून से एक माह में चौथी बार रुपये निकालने पर ग्राहक से 20 रुपये लिए जाएंगे। तीन बार रुपये निकाले पर कोई शुल्क नहीं लेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस सिस्टम से एक दिन में केवल 10 हजार रुपये निकाले जा सकते हैं।

डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के साथ बैंकिंग की तरफ रुख किया है। इस बैंक में इच्छुक व्यक्ति आधार कार्ड उपलब्ध कराने के साथ खाता खुलवा सकते हैं। खाता खुलने पर उपभोक्ता को आनलाइन माध्यम से पासबुक उपलब्ध हो जाती है। कोई उपभोक्ता मिनी स्टेटमेंट निकालता है वर्तमान में कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है, मगर 1 जून के बाद मिनी स्टेटमेंट निकाले पर उपभोक्ता को पांच रुपये शुल्क के रूप में देने होंगे।

ये भी पढ़ें- बरेली: झपकी से अनियंत्रित हुई एम्बुलेंस, गेट काटकर निकाले गए शव

संबंधित समाचार