बरेली: पर्यावरण दिवस पर यूपीएससी परीक्षा में ड्यूटी करेंगे वन रेंजर
अमृत विचार, बरेली। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह पौधरोपण किए जाएंगे। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वन विभाग के अधिकारियों का सबसे अधिक सहयोग और योगदान होता है। मगर इस बार विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वन विभाग किस तरह अपना योगदान …
अमृत विचार, बरेली। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह पौधरोपण किए जाएंगे। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वन विभाग के अधिकारियों का सबसे अधिक सहयोग और योगदान होता है। मगर इस बार विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वन विभाग किस तरह अपना योगदान दे पाएगा यह सवाल पैदा हो गया है, क्योंकि जिले के वन रेंजरों और डिप्टी रेंजरों समेत कुल 13 अधिकारियों की ड्यूटी यूपीएससी की परीक्षा में लगा दी गई है।
दरअसल मंगलवार को जब वन विभाग के रेंजर और डिप्टी रेंजरों को जानकारी मिली की उनकी ड्यूटी यूपीएससी की परीक्षा में लगा दी गई है तो अब वह पर्यावरण दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की व्यवस्था को किस प्रकार संभालेंगे। जबकि शासन से साफ निर्देश हैं कि इस बार ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों के सहयोग से ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण किया जाए। इतने बड़े स्तर पर होने वाले कार्यक्रम बिना वन रेंजर और डिप्टी रेंजरों के बिना संभव नहीं है। क्योंकि सभी रेंज के छह रेंजरों और सात डिप्टी रेंजरों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्यूटी का निर्धारण जिला प्रशासन द्वारा किया जाता है।
पूरे मामले में प्रभागीय वनाधिकारी समीर कुमार ने बताया कि यूपीएससी की परीक्षा भी बड़ी है और पर्यावरण दिवस पर भी कार्यक्रम किए जाने हैं। यह बात अलग है कि वन विभाग पर्यावरण दिवस पर मुख्य भूमिका में रहता है मगर पर्यावरण दिवस का आयोजन तो सभी विभाग मिलकर करते हैं। परीक्षा में ड्यूटी लगने की वजह अगर कोई दिक्कत आएगी तो उसको देखा जाएगा। वहीं वन विभाग के दूसरे अधिकारी ड्यूटी हटवाने की बात कह रहे हैं।
विजय सिंह, वन संरक्षक-
अगर यूपीएससी परीक्षा में वन रेंजरों और डिप्टी रेंजरों की ड्यूटी लगाई गई तो वह इससे पर्यावरण दिवस पर होने वाले कार्यक्रम प्रभावित होंगे। फिलहाल मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो मालूम करके ड्यूटी को हटवाया जाएगा।
ये भी पढ़ें- बरेली: नवंबर में त्रिवार्षिक राज्य सम्मेलन का होगा आयोजन
